Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

पैसे का लालच देकर मासूम छात्रा को करता था Bad Touch ऐसे हुआ खुलासा

Author Picture
Sub Editor
Sep 24, 2025 12:17 PM IST

[inb_subtitle]

पैसे का लालच देकर मासूम छात्रा को करता था Bad Touch ऐसे हुआ खुलासा
— पैसे का लालच देकर मासूम छात्रा को करता था Bad Touch ऐसे हुआ खुलासा

—Advertisement—

  • कक्षा पांचवी की छात्रा से अश्लील हरकत बैड टच के मामले में एक खिलाफ मामला दर्ज
  • स्कूल के पास रहने वाला एक शख्स छात्रा को पैसों का लालच देकर करता था अश्लील हरकत बैड टच
  • छात्रा ने जब स्कूल जाने से किया इंकार तो मामले का हुआ खुलासा

शहडोल। शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा पांचवी की छात्रा के साथ उसके स्कूल के पास रहने वाले एक शख्स द्वारा अश्लील हरकत और बैड टच किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, छात्रा के परिवार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उनकी बच्ची स्कूल जाने से इनकार कर दी, कारण पूछने पर सामने आया कि जिस स्कूल में वह पढ़ती है, वहां के पास रहने वाला व्यक्ति उसे रुपयों का लालच देकर अश्लील हरकत और बैड टच कर रहा था, आरोपी उसे यह कहता था कि अगर वह रोज उसके पास आएगी तो उसे रोजाना पैसा मिलेगा, छात्रा ने यह पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी, इसके बाद परिजनों ने ब्यौहारी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, घटना की सूचना मिलते ही ब्यौहारी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी, पुलिस ने बताया कि जांच पूरी गंभीरता से चल रही है और आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए टीम सक्रिय कर दी गई है।

इस घटना ने पूरे इलाके में सन्नाटा और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने अभिभावकों और युवाओं से अपील की है कि वह अपने बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें…

शहडोल के ASP अभिषेक दिवान ने बताया, कॉलेज छात्रा के साथ कॉलेज के पास रहने वाले व्यक्ति द्वारा अश्लील हरकत करने की शिकायत पर मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और जल्द उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी…

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज