Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP में लौटा बारिश का दौर मौसम विभाग में जारी किया Orange Alerts

Author Picture
Editor
Sep 27, 2025 2:54 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मध्य प्रदेश में बारिश ने एक बार फिर से करवट ले ली है। मौसम केंद्र भोपाल के द्वारा मध्य प्रदेश के दर्जनों जिलों के लिए मौसम का
यलो अलर्ट जारी किया गया है वही तीन जिलों के लिए मौसम का ऑरेंज लाइट जारी किया गया है।

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार अगले 24 घंटे तक इन जिलों में तेज बारिश के आसार बताए गए हैं।

 

सिनोष्टिक मौसमी परिस्थितियां-

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा 20° उत्तर/69° पूर्व, वेरावल, भरूच, उज्जैन, झाँसी, शाहजहाँपुर और 30° उत्तर/81″ पूर्व से होकर गुज़र रही है।

दक्षिण तटीय ओडिशा पर बना अवदाब (डिप्रेशन) पश्चिम की ओर बढ़कर दक्षिण आंतरिक ओडिशा पर, अक्षांश 19.3° उत्तर और देशांतर 84.2° पूर्व के पास, गुनुपुर (ओडिशा) से लगभग 50 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व, गोपालपुर (ओडिशा) से 70 किमी पश्चिम, फूलबनी (ओडिशा) से 130 किमी दक्षिण, भवानीपटना (ओडिशा) से 130 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व और जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से 230 किमी पूर्व में अवस्थित है। इसके दक्षिण ओडिशा और छत्तीसगढ़ से होते हुए लगभग पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और अगले 24 घंटों के दौरान धीरे-धीर एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र में कमजोर होने की संभावना है।

एक ट्रफ़ दक्षिण आंतरिक ओडिशा पर बने अवदाब से लेकर तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक होते हुए गोवा तक माध्य समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किमी की ऊंचाई के मध्य सक्रिय है।

30 सितंबर को उत्तरी अंडमान सागर में एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 1 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर और उससे सटे मध्य भाग में एक निम्र दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज