Fire on SDM Office : सरकारी कार्यालय में लगने वाली आग के पीछे एक नहीं कई कारण होते हैं। यही कारण है कि मध्य प्रदेश की नरसिंहपुर जिले में एसडीएम कार्यालय में लगी आग को कई एंगल से आमजन के द्वारा देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह कोई घटना थी या फिर कोई बड़ी साजिश है।
क्या है पूरा मामला
नरसिंहपुर एसडीएम कार्यकाल में बीती रात अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया,कड़ाके की ठंड के बीच अचानक एसडीएम कार्यालय में आग लगने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं वही शहर के बीचों बीच बने सरकारी कार्यालय में अचानक आग लगने की खबर सूचना मिलते ही तत्काल फायर बिग्रेड और दम कल की टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
वही मनिद्र सिंह एसडीएम नरसिंहपुर ने जानकारी देते हुए बताया की आग लगने के कारणों का अभी कोई पता नहीं चला हैं जांच की जा रही है वही आग से जाति प्रमाण पत्र से संबंधित दस्तावेज़ी को नुकसान हुआ हैं बाकी राजस्व से संबंधित दस्तावेजों को कोई नुकसान नही हुआ हैं।









