Umaria Accident : उमरिया जिले के लिए 12 फरवरी का दिन हादसों से भरा दिन रहा। दिन भर जिले में सब कुछ सामान्य चला रहा लेकिन जैसे ही शाम ढकी वैसे ही एक के बाद एक लगातार तीन हादसे हुए।
पहला हादसा
कोतवाली थाना अंतर्गत ताला रोड में सेंट एकेडमी स्कूल के पास सवारी से भारी ऑटो और अर्टिगा कर में भिड़ंत 12 फरवरी की शाम 7 बजे के आसपास हो गई। घटना में ऑटो में सवार चार से पांच लोगों को गंभीर चोट लगी है। लगभग आधा दर्जन ऑटो सवार घायल बताए जा रहे है।बताया जा रहा है कि ग्राम बरतराई से मझौली की ओर ऑटो जा रही थी।
अर्टिगा कार किसी बारात में जा रही थी। मानपुर से मरीज को छोड़कर उमरिया लौट रही एम्बुलेंस ड्राइवर जीशान अली ने जननी एक्सप्रेस और एक अन्य 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को मौके से उठाकर जिला चिकित्सालय उमरिया लाया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सामने से आ रही आर्टिका कार को देखकर ऑटो ड्राइवर ने वाहन को किनारे कर लिया था लेकिन आर्टिगा का कार के ड्राइवर की लापरवाही से यह हादसा घटित हुआ है। बताया जा रहा है कि कअर्टिगा कार का ड्राइवर काफी नशे में था।घटना में घायल दो लोगो को जबलपुर रेफर किए जाने की खबर है।
उमरिया जिले में इन दिनों ऑटो में भी काफी संख्या में सवारियां बैठाकर ढोने का काम किया जा रहा है। आरटीओ विभाग के उदासीन रवैये के कारणों से जिले में घटनाएं बढ़ती जा रही है।
दूसरा हादसा
दूसरा बड़ा हादसा कोतवाली थानांतर्गत अमहा रेलवे क्रासिंग के पास 12 जनवरी की रात 10 बजे का है।घर से विवाद कर आत्महत्या करने निकले युवक रेलवे ट्रैक में लेट गया था। लोको पायलट की सूझबूझ से जान बची है। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गुड्स ट्रेन रोकी है। ग्राम बांधा निवासी अमन रैदास जिला 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
उमरिया कोतवाली थानांतर्गत अमहा रेलवे क्रासिंग के आगे पुल के पास रेलवे ट्रैक में हुए युवक को देखकर लोको पायलट में इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया।हालांकि तब तक गुड्स ट्रेन युवक तक पहुँच गई और उसे हल्की ठोकर भी लग गई।जिससे उसके चेहरे पर चोट आ गई।
युवक की पहचान ग्राम बांधा निवासी अमन रैदास उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई है।108 एम्बुलेंस की मदद से युवक को जिला चिकित्सालय उमरिया लाया गया है।जहां घायल युवक का प्राथमिक इलाज चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार अमन ने पारिवारिक विवाद होने के बाद आत्मघाती कदम उठाने के लिए रेलवे ट्रैक तक पहुंचा था। लेकिन लोको पायलट की सूझबूझ से युवक की जान बच गई है।
तीसरा हादसा
राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर ग्राम मुदरिया के पास शहडोल से उमरिया की ओर आ रहे दो बाइक सवार एक गड्ढे में गिरकर 12 फरवरी की रात लगभग 11 बजे दुर्घटना का शिकार हो गए। घटना में एक युवक के चेहरे पर गंभीर चोट लगी है जिससे काफी ब्लडिंग भी हुई है। घायल युवक की पहचान खलेसर निवासी सूरज चौधरी के रूप में हुई है।दोनों घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय उमरिया लाया गया है।










