Shorts Videos WebStories search

छोटे भाई को बचाने के चक्कर मे बड़ा भाई कूदा कुएँ में दोनों की हुई मौत

Sub Editor

छोटे भाई को बचाने के चक्कर मे बड़ा भाई कूदा कुएँ में दोनों की हुई मौत
whatsapp

MP News : दो सगे भाइयों की कुएं में डूबने से मौत , फसल कटाई के दौरान कुएं में पानी भरने गये थे मृतक
गांव में पसरा मातम,मामला इछावर थाना क्षेत्र के खजुरिया घेंघी का है।

इछावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव खजुरिया घेंघी निवासी देवनारायण अपनी पत्नी और दो बेटों अनुराग 15 वर्ष और नैतिक 14 वर्ष के साथ गांव के ही किसान जितेंद्र के खेत में गेहूं की फसल काटने गए थे , इसी दौरान दोनों भाई पानी लाने के लिए कुए पर गये थे । छोटा भाई नैतिक कुएं में पानी भरने उतरा तभी उसका पैर फिसल गया जिससे वह पानी में गिर गया और डूबने लगा।

छोटे भाई को डूबता देख बड़ा भाई अनुराग भी उसे बचाने पानी में कूदा गया। डूबने से दोनों भाइयों की मौत हो गई । काफी समय तक दोनों पानी लेकर नहीं आए तो परिजनों ने कुएं में जाकर देखा जहां पानी में उनके जूते, चप्पल तैरते हुए दिखाई दिए। हादसे की सूचना प्राप्त होने पर नायब तहसीलदार अनामिका चतुर्वेदी अस्पताल पहुंची और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी लेकर मुआवजा देने की बात कही। फिलहाल दोनों बेटों की मौत से परिजनों में गहरा मातम छाया हुआ है। मां और पिता का रो – रोकर बुरा हाल है।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

MP News
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।