Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

जिला जेल में बंद महिला कैदी ने खाई चूड़ी की काँच पीसकर मचा हड़कंप बैतूल जिले का मामला

Author Picture
Sub Editor
Feb 28, 2026 10:54 PM IST

[inb_subtitle]

जिला जेल में बंद महिला कैदी ने खाई चूड़ी की काँच पीसकर मचा हड़कंप बैतूल जिले का मामला
— जिला जेल में बंद महिला कैदी ने खाई चूड़ी की काँच पीसकर मचा हड़कंप बैतूल जिले का मामला

—Advertisement—

MP News : कांच की चूड़ी खाकर आत्महत्या का प्रयास का मामला मध्य प्रदेश की बैतूल जिले का है। मध्यप्रदेश के बैतूल से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैतूल जिला जेल के महिला सेल में हत्या के आरोप में बंद एक विचाराधीन महिला बंदी ने चूड़ी पीसकर खा ली। आत्महत्या के इस प्रयास के बाद महिला की हालत गंभीर हो गई, जिसे तत्काल जिला अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक बंदी की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया जा रहा है।

जेल प्रभारी के अनुसार महिला बंदी का नाम पूनम पति राजू उईके है। उसे 17 दिसंबर 2025 को हत्या के आरोप में जिला जेल में दाखिल किया गया था। आज महिला सेल से सूचना मिली कि बंदी ने आत्मघाती कदम उठाया है।

जेल प्रशासन मौके पर पहुंचा और महिला को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला ने हाथ में पहनी जाने वाली चूड़ी के टुकड़ों को पीसकर निगल लिया था। उसने यह कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने बताया कि जेल से दो प्रहरी एक महिला बंदी को उल्टी की शिकायत के साथ अस्पताल लेकर आए थे।
प्राथमिक उपचार के दौरान महिला के पेट से नीले रंग का द्रव्य निकला,साथ ही खून के साथ कांच के कुछ टुकड़े भी बाहर आए हैं।

डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत नाजुक है और उसे आगे के इलाज के लिए भोपाल रेफर किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।इस घटना के बाद जिला जेल प्रबंधन अब अलर्ट मॉड पर है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज