शहडोल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ जुएँ के पैसों के लेनदेन को लेकर 4 दोस्त आपस मे भिड़ पड़े,जिसमें दो दोस्तों ने मिलकर अपने दो दोस्त की बेसबाल, लोहे के एंगल से पीट-पीट कर और चाकू से हमला कर दो दोस्तों की निर्मम हत्या कर दी। इस मारपीट के दौरान हुई हत्या का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है।जिसमे साफ तौर पर देखा जा सकता है कैसे दो दोस्त अपने दो दोस्तों को बेहरमी से पीट रहे इतना,बेरहम हमलावर इतने निर्दयी थे की दोस्तो की मौत के बाद भी उनके शव को लात से वे बेस बाल से हमला कर रहे रहे थे ,इस मामले में पुलिस ने घटना के चंद घण्टो बाद हत्यारे दोस्तो को गिरफ्तार कर लिया है।
%5Etfw" target="_blank" rel="noopener noreferrer nofollow">November 13, 2023Double Murder : Shhado में जुए के पैसों को लेकर दोस्तो के बीच चले बेसबाल व चाकू 2 की हुई मौत घटना का Live Vedio आया सामने pic.twitter.com/ZozAm9ULl6
शहडोल में बदमाशों को पुलिस का एक भी खौफ नही है। जिसकी एक बानगी शहडोल संभागीय मुख्यालय में देखने को मिला जहाँ दिवाली की रात शहडोल के दरबंगा चौक में चार युवक जुआ खेल रहे थे,जुआ खेलने के दौरान ही श्रीणु लक्ष्मण व रिजवान का पैसों को लेकर कल्लू और शेखर से विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि चांदनी चौक पहुँचे कल्लू और शेखर ने रिजवान और श्रीणु लक्षमण पर बेसबाल,लोहे के एंगल और धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया इस हमले में रिजवान और श्रीणु लक्षमण की मौके पर ही मौत हो गई,इस मारपीट के दौरान हुई हत्या का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है। जिसमे साफ तौर पर देखा जा सकता है कैसे दो दोस्त अपने दो दोस्तों को बेहरमी से पीट रहे इतना,बेरहम हमलावर इतने निर्दयी थे की दोस्तो की मौत के बाद भी उनके शव को लात से वे बेस बाल से हमला कर रहे रहे थे,इस मामले में पुलिस ने घटना के चंद घण्टो बाद हत्यारे दोस्तो को गिरफ्तार कर लिया है। इस दोहरी हत्या का लाइव वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। हैरत की बात यह है कि जब बदमाश अपने दोनो दोस्तो पर प्राण घातक हमला कर रहे थे तब उस कालोनी के लोग उसे उन दोनों युवकों को बचाने की बजाय इस घटना का वीडियो बनाते रहे, और अपनी जिंगदी की भीख मांग रहे दोनो दोस्त तड़फ तड़फ कर दम तोड़ दिया, जिसका साक्षी पूरा कालोनी रहा ….
वही इस मामले में परिजनों की मांग की है कि हत्यारो पर शख्त से शख्त सजा मिलनी चाहिए, साथ ही आरोपियों के माकान पर प्रशासन बुलडोजर चला कर जमीदोज करे।वही इस पूरे मामले में शहडोल जोन एडीजीपी डीसी सागर का कहना है कि किसी बात को लेकर 4 दोस्त आपस मे भीड़ गए थे, जिस पर दो दोस्तों ने अपने दो दोस्तो की निर्मम हत्या कर दी ,जिस पर मामला दर्ज कर चंद घंटों में शहडोल पुलिस ने आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।
बहरहाल मामला चाहे जो भी हो लेकिन इस घटना ने इस बात को साबित कर दिया कि शहडोल में बदमाशों को पुलिस का एक भी खौफ नही है तभी तो दबंगो ने सरेराह दो दोस्तों की बेरहमी से बेसबाल,लोहे के एंगल व चाकू से हत्या कर दिया, जबकि अभी विधानसभा निर्वाचन को लेकर पुलिस और सशत्र बल सड़कों पर फ्लैग मार्च में लगा है। हत्या जैसी जघन्य घटना ने सुरक्षा की पोल खोल कर रख दी है। अभी हाल में ही इसी तरह एक बदमाश ने एक शिक्षक की कालोनी में लोगो की मौजूदगी में चाकू मारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया था।
Article By : Ajay
