Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष आरोपी कह रहे घर मे हमारे है TI

Author Picture
Sub Editor
Oct 3, 2025 10:32 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मऊगंज जिले के हनुमना में रस्ते को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे और कुल्हाड़ी चले है यहां दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो भी सामने आया, जिसमें दोनों पक्ष मारपीट करते नजर आ रहे है।

हालांकि मारपीट में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए है, जिनमें से एक को गंभीर हालत में रीवा लाया गया है। दरअसल यह घटना मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र ग्राम कोन की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम कोन में रहने वाले कुशवाहा परिवार और पाठक परिवार के बीच रास्ते को लेकर उपजे विवाद में जमकर मारपीट हुई।

यहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ लाठी डंडा व कुल्हाड़ी से जमकर मारपीट की है। घटना के संबंध में एक पक्ष से रोशनलाल कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि रस्ते से निकलने को लेकर चिंतामणि पाठक के परिवार द्वारा मारपीट की गई है, जिस दौरान कुल्हाड़ी से किए गए हमले में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हुए है। घायल को फिलहाल उपचार के लिए रीवा की निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी हालत बेहद ही नाजुक बताई जा रही है।

घायल रोहनलाल कुशवाहा की माने तो पाठक परिवार द्वारा साल 2005 में कुशवाहा परिवार के एक सदस्य की हत्या कर चुका है और अब पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहा है हालांकि मारपीट की इस घटना के बीच पुलिस मौके पर पहुंची थी, और दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले को जांच में लिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों का एक भाई राजेंद्र प्रसाद पाठक सीधी जिले में ती है जिसके द्वारा पुलिस पर दबाव डाला जा रहा है इस कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज