Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Vedio : ऐसा क्या कह गए पूर्व सीएम Shivraj की CM Dr Mohan Yadav लगे घूरने

Author Picture
Editor
Dec 20, 2023 4:50 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मध्य प्रदेश की चार बार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पांचवीं बार मौका ना देकर के डॉक्टर मोहन यादव को केंद्रीय संगठन ने मुख्यमंत्री की कमान सौंपी है। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी अपने पहले आदेश के बाद से ही प्रदेश भर में चर्चा में आ चुके है।

लेकिन आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक स्टोरी लगाई हुई है जिसमें एक तस्वीर जमकर लोगों के द्वारा देखी जा रही है दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सदन में अपना भाषण दे रहे हैं इस दौरान सीएम मोहन यादव की नजर अचानक पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर पड़ती है जिसे कैमरे ने कैद कर लिया।

सीएम डॉक्टर मोहन यादव भले ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को यूं ही देख रहे हो लेकिन तस्वीर कुछ और कहती हैं। दरअसल जिस तरीके से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं और दौरे के दौरान उन्हें जिस तरीके से अपार जन समर्थन अभी भी मिल रहा है और उनके पक्ष में नारे लगाए जा रहे हैं कहीं ना कहीं यह तमाम बातें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जेहन में जरूर होगी।

गौरतलब है कि यह ताजा तस्वीर विधानसभा में उस दौरान की है जब आज पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को सर्वसम्मति से स्पीकर बनाए जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान नरेंद्र सिंह तोमर की कार्य कुशलता को लेकर बोल रहे थे।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज