Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

जानिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का 7 मार्च का दिन भर का दौरा कार्यक्रम

Author Picture
Sub Editor
Mar 7, 2024 8:54 AM IST

[inb_subtitle]

जानिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का 7 मार्च का दिन भर का दौरा कार्यक्रम
— Know the day-long tour program of Chief Minister Dr. Mohan Yadav

—Advertisement—

  • मुख्यमंत्री डॉ यादव चित्रकूट, सिंगरौली, इंदौर और उज्जैन प्रवास पर
  • मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज चित्रकूट दौरा

    मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सतना जिले के चित्रकूट में अल्प प्रवास पर रहेंगे, मुख्यमंत्री खजुराहो से हेलीकॉप्टर द्वारा चित्रकूट पहुंचेंगे और यहां स्थानीय कार्यक्रम रामवन पथ गमन (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वीडियो कान्फ्रेसिंग कार्यक्रम) में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर को हेलीकाप्टर से सिंगरौली के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

139 करोड़ से अधिक लागत के 18 कार्यों का होगा लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सुरेन्द्र पाल उद्यामिता परिसर चित्रकूट में गुरूवार को आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत 26 करोड़ 55 लाख रूपये लागत के मां मंदाकिनी गंगा के घाटों के उन्नयन एवं विकास कार्य सहित सतना जिले के कुल 139 करोड़ 29 लाख रूपये लागत के 18 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जायेगा। इनमें 33 करोड़ 13 लाख रूपये लागत के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण और 106 करोड़ 16 लाख रूपये लागत के 4 कार्यों का शिलान्यास किया जायेगा। शिलान्यास किये जा रहे कार्यों में पर्यटन विभाग द्वारा स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत 26 करोड़ 55 लाख रूपये लागत के मां मंदाकिनी घाटों का उन्नयन विकास, नगर परिषद चित्रकूट के अंतर्गत 41 करोड़ 56 लाख रूपये लागत के मोहकम गढ़ तिराहे से पीली कोठी तक चित्रकूट की मुख्य मार्ग निर्माण कार्य और चित्रकूट निकाय अंतर्गत छूटे हुए स्थानों में 3 करोड़ 95 लाख रूपये लागत के स्ट्रीट लाइट एवं पोल स्थापना कार्य तथा 34 करोड़ 10 लाख रूपये लागत के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत बनने वाले शासकीय उ.मा.वि. बगहा के सीएम राइज स्कूल भवन का निर्माण कार्य शामिल है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज