Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

CM Today : मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सोमवार को उज्जैन में इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Author Picture
Sub Editor
Jan 13, 2025 9:30 AM IST

[inb_subtitle]

CM Today : मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सोमवार को उज्जैन में इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
— CM Today

—Advertisement—

CM Today :मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार 13 जनवरी को उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री डॉ यादव पूर्वाह्न 11:00 बजे ग्राम रत्नाखेड़ी में हेलीकॉप्टर द्वारा आगमन करेंगे। यहां पहुंच कर वे कपिला गौशाला का अवलोकन करेंगे।

इसके पश्चात पूर्वाह्न 11:45 बजे वे कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना के अंतर्गत ग्राम बामोरा में स्थित निर्माणाधीन टनल के शाफ़्ट नंबर तीन पर आगमन और निरीक्षण करेंगे।इसके पश्चात दोपहर 12:20 बजे वे ग्राम बामोरा में बामोरा- रावन खेड़ी- जवासिया विद्युत उपकेंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात वे रत्नाखेड़ी हेलीपैड से दोपहर 12:45 बजे सदावल हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 1:00 बजे वे सदावल हेलीपैड पर आगमन करेंगे तथा वहां से दत्त अखाड़ा घाट के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां वे मां शिप्रा का पूजन अर्चन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1:35 बजे मुख्यमंत्री डॉ यादव कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में सेवरखेड़ी – सिलारखेड़ी- परियोजना के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे अपराह्न 3:05 बजे सदावल हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ यादव 13 जनवरी को 614.53 करोड़ रूपये की सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना का भूमिपूजन करेंगे

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज