Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

कमलनाथ का चुनावी ऐलान MP में 100 यूनिट बिजली फ्री, 200 यूनिट तक बिल होगा हाफ शिवराज को बताया भूमिपूजन मंत्री

Author Picture
Editor
May 18, 2023 3:38 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और पीसीसी प्रमुख कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है. कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की जनता को 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी. 200 यूनिट तक बिजली बिल आधा किया जाएगा। यह घोषणा धार के बदनवार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए की गई। कमलनाथ ने कहा कि अगर आपको आधे में 200 यूनिट चाहिए तो हम देंगे। भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। बीजेपी की सोच में खोट है.

धार जिले के बदनवार पहुंचे कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने एक जनसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरा. उन्होंने लाडली बहना योजना समेत तमाम योजनाओं पर कहा कि शिवराज जी 5 माह पहले अपनी बहनों को याद कर रहे हैं। कमलनाथ ने कहा कि विश्वास होगा तभी निवेश आएगा। अब प्रदेश की पहचान भ्रष्टाचार है। प्रदेश की पहचान अब अत्याचारी है। भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिवराजजी प्रचार करते रहते हैं। यह एक विज्ञापन मशीन या झूठ बोलने की मशीन या भाषण मशीन बन गए है। वह अब मुख्यमंत्री नहीं हैं, भूमिपूजन मंत्री हैं। हमारे युवा दुखी हैं, किसान दुखी हैं। वे हमारी उन माताओं और बहनों की आवाज नहीं सुन सकते जिन्होंने अपने बच्चों को इतने प्यार से पाला है। राज्य चलाने और मुंह चलाने में बहुत फर्क होता है। तस्वीर आप सबके सामने है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज