Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

कलेक्टर उमरिया को राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा यह बड़ा सम्मान

Author Picture
Editor
Jul 18, 2023 12:19 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

‘‘डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम‘‘ के अंतर्गत सराहनीय कार्य के लिए कलेक्टर श्री Saket Malviya को 18 जुलाई को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी सम्मानित करेंगी। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित होगा। डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में 99 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि के लिए देश के कुल 75 जिलों के कलेक्टर को यह सम्मान दिया जाएगा। इसमें मध्य प्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर्स को ‘‘भूमि सम्मान प्लेटिनम प्रमाणपत्र‘‘ से सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : भाजपा जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ ने दिया पार्टी से स्तीफा लगाए ये बड़े आरोपयह भी

इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के उमरिया कलेक्टर डॉ कृष्ण देव त्रिपाठी के अलावा के अलावा सीधी,टीकमगढ़, हरदा, खरगोन, अलीराजपुर, गुना, आगर मालवा, नीमच, उज्जैन, इंदौर, विदिशा, सिंगरौली, भोपाल और अनूपपुर जिले के कलेक्टर्स भी सम्मानित होंगे। इस कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री राहुल धोटे और उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास श्री नीलेश शर्मा को भी सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक घिर गए सपेरों से जानिए क्यों ?

उल्लेखनीय है कि ‘‘डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम‘‘ के अंतर्गत भू अभिलेखों (खसरा) का कंप्यूटरीकरण, नक्शों का कंप्यूटरीकरण, नामांतरण का कंप्यूटरीकरण, संपदा पोर्टल से भू अभिलेखों को लिंक करना, खसरों को नक्शों से लिंक करना, आधुनिक अभिलेखागारों का क्रियान्वयन किया जाना था। जिले में उक्त कार्यों में की उपलब्धि पर सम्मानित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : मोदी सरकार 60 किलो की रियायती दर पर देशभर में बेचेगी भारत दाल

जिले की सभी तहसीलों में आधुनिक अभिलेखागार स्थापित किया गया है जिसमें पुराने हस्त लिखित अभिलेखों को डिजिटल रूप में संधारित किया जाकर अभिलेखों की नकल प्रदाय की जा रही है। स्वामित्व एवं मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्र में आवेदन से भू-अधिकार पत्र देने की शतप्रतिशत कार्यवाही पोर्टल एवं एप्प में माध्यम से की जा रही है। भू अभिलेखों में समस्त रिकॉर्ड खसरा, बी-1 नक्शा, ऋण पुस्तिका डिजिटल रूप में उपलब्ध है एवं इनकी नकलें प्राप्त की जा सकती हैं। भू-राजस्व जमा, भूमि व्यपवर्तन, फसल गिरदावरी की कार्यवाही भी कोई भी व्यक्ति पोर्टल/एप्प में माध्यम से कर सकता है।

यह भी पढ़ें : MP कांग्रेस इन 66 सीटों पर जल्द करेगी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज