Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP के इस जिलें में 3-4 वर्षो में आ चुके है 37 भूकंप के झटके वैज्ञानिकों ने बताई यह बड़ी बजह

Author Picture
Content Writer
Oct 13, 2023 4:11 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Highlights

  • राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ली प्रेस वार्ता
  • बार बार भूकंप के आने की बताई वजह
  • कई दिनों से लगातार महसूस किए जा रहे हैं भूकंप के झटके
  • तीन साल में 37 बार आया भूकंप

सिवनी जिले में पिछले 3 सालों से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं…जिसको लेकर आज राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के दल के द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया… जहां वैज्ञानिकों के द्वारा बार-बार भूकंप के झटके आने की वजह बताई गई।

सिवनी में मौजूद हैं हजारों वर्ष पुरानी दरारें

डॉक्टर संजय कुमार प्रजापति, वैज्ञानिक ने जानकारी देते हुए बताया सिवनी क्षेत्र के ईस्ट और वेस्ट में हजारों वर्ष पुरानी दरारें हैं। बरसात के दिनों में जब जल स्तर बढ़ जाता है तो इन दरारों के माध्यम से वर्षा का जल धरती में नीचे जाता है जिसे हाइड्रो फैक्टर कहते हैं। वर्षा का जल नीचे जाने के बाद बरसात के सीजन के बाद री एडजस्टमेंट होता है। जिसे क्रिस्टल री एडजस्टमेंट प्रक्रिया कहते हैं। जब यह प्रक्रिया होती है तो तनाव ऊर्जा के माध्यम से रिलीज होता है। जिसके फल स्वरुप छोटे-छोटे भूकंप की घटनाएं सिवनी जिले में देखने को मिलती हैं। पिछले तीन-चार वर्षो में सिवनी जिले में 37 भूकंप की घटनाएं दर्ज हुई है। जिसकी तीव्रता 2 से 3 के बीच में है। इस तीव्रता की भूकंप को हल्का-फुल्का पब्लिक जान पाती है।

सर्तक रहने की गई अपील

बता दें कि सिवनी शहर में पिछले 3 सालों में 37 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.. हालांकि भूकंप की इतनी तीव्रता महसूस दर्ज नहीं की गई है जिससे नुकसान हो… वही वैज्ञानिकों के द्वारा बताया गया कि सिवनी शहर और आसपास के इलाकों में आगे भी इस तरह के झटके आते रहेंगे… साथी वैज्ञानिक लोगों से अपील कि जिनके मकान कच्चे हैं वह सतर्क रहें…पक्के मकानों में नुकसान की संभावना नहीं है।

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज