Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

जंगली सुअर के शिकार के लिए शिकारियों ने लगाया फंदे में फसा तेंदुआ।

Author Picture
Editor
Nov 19, 2023 2:26 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

  • जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम।
  • घंटो रेस्क्यू कर तेंदुए को सुरक्षित जंगल में छोड़ा।
  • मोहन्द्रा बीट अंतर्गत प्लांटेशन के पास का मामला।

देश दुनिया में बाघो और तेंदुआ की बढ़ती हुई संख्या के लिए विश्व विख्यात पन्ना में अब शिकारियो की संख्या भी बढ़ने लगी है यही कारण है कि आये दिन वन्यजीवो के शिकार के मामले लगातार सामने आ रहे है अभी हाल ही में पन्ना नगर के पास ही मांझा बीट में कल एक सांभर का क्षतविक्षत अवास्था में शव मिला था जिसके शिकार होने का अनुमान लगाया जा रहा था वही आज फिर एक मामला सामने आया बतादें की मोहन्द्र बीट अंतर्गत प्लांटेशन के पास शिकारियों के द्वारा वन्यजीव के शिकार के लिए फंदा लगाया गया था जिसमें एक तेंदुआ बुरी तरह फस गया वही जानकारी लगने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटो रेस्क्यू कर तेंदुए को सुरक्षित जंगल में छोड़ा।

जंगली सुअर के शिकार के लिए शिकारियों ने लगाया फंदे में फसा तेंदुआ।

बतादें की यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह फंदा जंगली सुअर के शिकार के लिए लगाया गया था जिसमें तेंदुआ फस गया। हालांकि वन विभाग और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर मामले की जांच कर रही है। लेकिन घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।क्योंकि जिस तरह से क्षेत्र में लगातार शिकारियों की गतिविधियां हो रही है वह वन विभाग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज