Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से 5000 की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

Author Picture
Sub Editor
Jul 9, 2024 4:16 PM IST

[inb_subtitle]

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से 5000 की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार
— Babu arrested while taking bribe of Rs 5000 from Rural Agriculture Extension Officer

—Advertisement—

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से पेंशन प्रकरण तैयार करने के लिए रिश्वत मांगने के आरोप में सुंदर सिंह बर्मन सहायक ग्रेड 3 लोकायुक्त पुलिस ने 5000 के रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

बड़वानी। अशोक कुमार दुबे सेवानिवृत्ति ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी दिनांक 30 जून 2024 को अपने पद से सेवानिवृत हुआ था। आवेदक की सेवानिवृत्ति पर उसका पेंशन प्रकरण तैयार कर जिला पेंशन कार्यालय बड़वानी में प्रस्तुत करने के लिए आरोपी सुंदर सिंह बर्मन (सहायक ग्रेड 3) द्वारा ₹21000 रिश्वत की मांग की गई थी।

जिसको लेकर अशोक कुमार दुबे सेवानिवृत्ति ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के द्वारा लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की गई थी। शिकायत सही पाए जाने पर आज दिनांक 9 जुलाई 2024 को लोकायुक्त इंदौर की टीम द्वारा आरोपी को आवेदक से रिश्वत की प्रथम किस्त ₹5000 लेते हुए कार्यालय कृषि अनुभागीय अधिकारी बड़वानी में रंगे हाथ पकड़ा गया। आवेदक द्वारा दी गई रिश्वत राशि आरोपी की पेंट की जेब से बरामद की गई। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज