Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

सगाई टूटी तो नाराज होकर लड़की के माँ बाप को पहना दी जूतों की माला

Author Picture
Sub Editor
May 2, 2026 4:13 PM IST

[inb_subtitle]

सगाई टूटी तो नाराज होकर लड़की के माँ बाप को पहना दी जूतों की माला
— सगाई टूटी तो नाराज होकर लड़की के माँ बाप को पहना दी जूतों की माला

—Advertisement—

MP News : सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के ग्राम टीबूपुरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दंपति के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। आरोपियों ने न केवल दंपति का अपहरण किया, बल्कि उनके साथ मारपीट कर उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित भी किया।

जानकारी के अनुसार हिम्मत सिंह बंजारा अपनी पत्नी के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने उनकी बाइक रोककर दोनों के साथ मारपीट की और जबरन फोर व्हीलर में डालकर टीबूपुरा गांव ले गए।

यहां आरोपियों ने दंपति के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें जूतों की माला पहनाकर अपमानित किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही सिद्दीकगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दंपति को सुरक्षित छुड़ाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद एक नाबालिग लड़की की सगाई टूटने को लेकर हुआ था।

फिलहाल पीड़ित पक्ष की और से कोई पुलिस रिपोर्ट दर्ज नही की गई है लेकिन वायरल वीडियो बेहद ही अपमानजनक है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज