धार ।आज धार कलेक्टर कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बलाई महासंघ के मनोज परमार सहित सर्व हिन्दू समाज के द्वारा रैली निकालकर ज्ञापन दिया गया जमकर नारे बाजी की गई मनोज परमार सहित मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा विगत दिन विकास कायथ के हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी एवं FIR में बाकी आरोपियों के नाम जोड़ने के लिए मृतक को एस सी एक्ट के तहत तुरंत राशि देने एवं सादलपुर थाना प्रभारी को सस्पेंड करने,एवं शासकीय भूमि पर आरोपियों के द्वारा जो अतिक्रमण किए गए हे उन्हें तोड़ने ,अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए , केस को फास्ट ट्रैक ने चलाने के लिए जमकर नारेबाजी की गई।
वही आरोपियो के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की मांग रखी गई ,एवं fir में बाकी आरोपियों के नाम जोड़ने की बात कही गई वही अवैध अतिक्रमण के दस्तावेज मय प्रूफ के कलेक्टर को सौंपे गए। इस पर कलेक्टर एवं एसपी को ज्ञापन दिया गया।
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने सभी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कांफ्रेस हाल में बिठाकर सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि जो भी सीसीटीवी में आरोपी दिख रहे हे जो आरोपी हे उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी वही sc एक्ट के तहत जो fir के वक्त जो राशि प्रदान की जाती उसकी कार्यवाही की जाएगी और विधि सम्मत कार्यवाही होगी पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया।

