Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP में होगी हाड़ कपा देनी वाली ठण्ड जारी हुआ ये बड़ा अलर्ट 

Author Picture
Editor
Jan 17, 2025 8:31 PM IST

[inb_subtitle]

MP में होगी हाड़ कपा देनी वाली ठण्ड जारी हुआ ये बड़ा अलर्ट

—Advertisement—

मध्य प्रदेश में कोर को लेकर के लगातार अलर्ट जारी हो रहा है लेकिन अब प्रदेश के दर्जनों जिलों में दिन काफी ठंडेहो रहे हैं। मौसम केंद्र भोपाल के द्वारा अगले 24 घंटे के लिए जारी किए गए मौसम के पूर्वानुमान में बताया गया है कि मध्य प्रदेश के कई जिले कोहरे की चपेट में रहने के साथ-साथ काफी ठंडा भी होंगे।

पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के इंदौर, उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं कहीं; चंबल संभाग के जिलों में कुछ स्थानो पर वर्षा दर्ज की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। राजगढ़, गुना, शिवपुरी में शीतल दिन रहा। खजुराहो (छतरपुर), नौगाँव (छतरपुर), टीकमगढ़, निवाड़ी में तीव्र शीतल दिन रहा।

अधिकतम तापमान उज्जैन संभाग के जिलों में विशेषरूप से गिरे; भोपाल, सागर संभागों के जिलों में काफी गिरेः रीवा संभाग के जिलों में काफी बढ़े: एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे उज्जैन, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से विशेषरूप से कम रहे: भोपाल, ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य से काफी कम रहे; रीवा संभाग के जिलों में सामान्य से कम रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।

न्यूनतम तापमान भोपाल संभाग के जिलों में काफी गिरेः एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे इंदौर उज्जैन, रीवा, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहे; नर्मदापुरम, संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे ।

प्रदेश के भिंड, मुरैना, ग्वालियर, श्योपुर कलां, दतिया, मंदसौर, नीमच, निवारी, उत्तरी छतरपुर, जबलपुर, रीवा और मऊगंज: जिलों में मध्यम से धना कोहरा छाया रहा: आगर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, देवास, इंदौर, धार, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, बुरहानपुर, बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम, भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, सागर, दमोह, टीकमगढ़, अशोकनगर, दक्षिण छतरपुर, गुना, शिवपुरी, कटनी, उमरिया, उत्तरी शहडोल, सीधी, सिंगरौली, मैहर, सतना, पन्ना, छिंदवाड़ा और नरसिंगपुर जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा। प्रदेश में न्यूनतम दृश्यता ० मीटर ग्वालियर और 50 मीटर रीवा एयरपोर्ट में दर्ज की गयी।

MP में होगी हाड़ कपा देनी वाली ठण्ड जारी हुआ ये बड़ा अलर्ट 

इन जिलों के लिए जारी किया गया Yellow Alert – 

  • हल्का से मध्यम कोहरा / शीतल दिन – भोपाल, राजगढ़ जिलों में।
  • घना कोहरा – ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, सागर, मैहर जिलों में।
  • शीतल दिन – शाजापुर, आगर जिलों में।
  • हल्का से मध्यम कोहरा – विदिशा, रायसेन, सिहोर, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच जिलों में।
  • घना कोहरा / शीतल दिन – गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में।

रखें ये सावधानियां

  • लम्बे समय तक शीत के सम्पर्क में रहने से मस्तिष्क को गंभीर क्षति हो सकती है इस अवस्था को हाइपोथर्मिया कहा जाता है। इसके कारण शरीर में गर्मी के हास से कंपकपी, बोलने में दिक्कत्मनिदा, मांसपेशियों में अकडन्, सांस लेने में दिक्कत/निश्वेतन की अवस्था हो सकती है। ऐसी अवस्था में तत्काल चिकित्सीय सहायता ले।
  • ठंड के मौसम में आपकी त्वचा, हाथ-पैरों की अंगुलियों में रक्त वाहिकाएँ संकरी हो जाती है, इसलिए कम गर्मी के कारण हृदय गति बढ़ जाती है और हृदय के लिए आपके सरीर में रक्त पंप करना कठिन हो जाता है। इसलिए ठण्ड में बाहर कम समय बिताएँ।
  • शीत लहर के संपर्क में आने पर शीत से प्रभावित अंगों के लक्षणों जैसे कि संवेदनशून्यता, सफ़ेद अथवा पीले पड़े हाथ एवं पैरों की उंगलियों, कान की तौ तथा नाक की ऊपरी सतह का आन रखे।
  • शीत लहर के अत्यधिक प्रभाव से त्वचा पीली, सख्त एवं संवेदनशून्य तथा लाल फफोले पड़ सकते है। यह एक गंभीर स्थिति होती है जिसे गैंगरीन भी कहा जाता है। यह अपरिवर्तनीय होती है। अतः शीत लहर के पहले लक्षण पर ही चिकित्सक की सलाह से तथा तब तक अंगों को गरम करने का प्रयास करे।
  • शरीर की गर्माहट बनाये रखने हेतु अपने सर, गर्दन, हाथ और पैर की उँगलियों को अच्छे से ढंके एवं पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े जैसे दस्ताने, टोपी, मफलर, एवं जल रोधी जूते आदि पहने। शीत तहर के समय जितना
  • संभव हो सके घर के अंदर ही रहें और कोशिश करें कि अतिआवश्यक हो तो ही बाहर यात्रा करें।
  • इस समय विभिन्न प्रकार की बीमारियों की संभावना अधिक बढ़ जाती है, जैसे- फ्लू, सर्दी, खांसी एवं जुकाम आदि के लक्षण हो जाने पर चिकित्सक से संपर्क करें।
  • पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों से युक्त भोजन ग्रहण करें एवं शरीर की प्रतिरक्षा बनाए रखने के लिए विटामिन-सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं एवं नियमित रूप से अर्म पेय पदार्थ का अवश्य सेवन करें।
  • कोहरे में मौजूद कण पदार्थ और विभिन्न प्रकार के प्रदूषक के संपर्क में आने पर फेफड़ों की कार्यक्षमता कम होने, खांसी और सांस की समस्या बढ़ने की संभावना है. अतः नियमित व्यायाम करे व मास्क का प्रयोग करें।
  • वाहन को धीमी या औसत गति पर चलायें, अगली वाली गाड़ी से पर्याप्त दूरी बनाये रखे एवं फॉग लैंप का इस्तेमाल करे।
  • मौसम की जानकारी तथा आपातकालीन प्रक्रिया की जानकारी का सूक्ष्मता से पालन करे एवं शासकीय एजेंसियों की सलाह के अनुसार कार्य करे।

कृषकों के लिए विशेष सलाह 

  • गेहू एवं सरसों में सिचाई को स्थगित करें ताकि फसल गिरने से बचे, रोगों को रोकने के लिए अनुशंसित फफूंदनाशकों का छिड़काव करें।
  • चने के पौधों को सहारा देने के लिए बांस का उपयोग करें, फफूंद संक्रमण रोकने के लिए सुरक्षात्मक फफूंदनाशकों का छिड़काव करें।
  • यदि फसलें परिपक्कता के करीब हैं, तो जल्दी कटाई करें ताकि नुकसान को कम किया जा सके।
  • ओलावृष्टि के बाद नियमित रूप से खेतों का निरीक्षण करें, नुकसान का आकलन करें और समय पर सुधारात्मक उपाय करें। ऑर्किड/बागवानी फसलों जैसे संतरा, जामुन्, फूल, सब्जियां आदि में हेलनेट का उपयोग करें।
  • शीत लहर के दौरान प्रकाश और लगातार सिंचाई प्रदान करे। स्प्रिंकलर सिंचाई से शीत लहर के प्रभाव को कम करने में सहायता मिलेगी।
  • शीत लहर के दौरान पौधों के मुख्य तने के पास मिट्टी को काली या चमकीली प्लास्टिक शीट, घास फूस या सरकंडे की घास से ढंके। यह विकिरण अवशोषित कर मिट्टी को ठंडी में भी गर्म बनायें रखता है • गेहूं की फसल में क्राउन रूट स्टेज (20-22 DAS) पर पहली सिंबाई करें तथा सरसों और चना में 35 से 40 DAS पर खेत में पर्याप्त नमी के लिए सिंचाई करें। पहली सिंचाई के बाद गेहूं की फसल में टॉप इंसिग के रूप में यूरिया के रूप में अनुशंसित नाइट्रोजन उर्वरक की 1/3 मात्रा दें।
  • कम तापमान के पूर्वानुमान के कारण रबी की फसलों में पाला पड़ने की संभावना है। इसलिए फसलों को पाले से बचाने के लिए रात में स्प्रिंकलर से हल्की सिंचाई करें.

 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज