Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

निवाड़ी कलेक्टर तत्काल प्रभाव से सीएम शिवराज ने हटाने के आदेश दिये

Author Picture
Sub Editor
Dec 28, 2022 9:16 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Mama in Action :निवाड़ी के गढ़कुंडर में गडकुंडर महोत्सव में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिकायत मिलने पर निवाड़ी कलेक्टर तरुण भटनागर और ओरक्षा तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया. दोनों के खिलाफ शिकायत मिली थी। दोनों अधिकारियों को हटाने की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए. इसके साथ ही उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया.

गौरतलब है कि निवाड़ी के गढ़कुंडार में आज से महोत्सव की शुरुआत हो गई है. इस महोत्सव का उद्घाटन करने गढ़कुंडर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह। गढ़कुंडार यूपी की सीमा के बेहद करीब है। सीएम शिवराज सिंह हेलीकॉप्टर से गढ़कुंडार पहुंचे. लेकिन हेलीपैड और उत्सव स्थल पर उन्होंने काफी हंगामा देखा। साथ ही कलेक्टर तरुण भटनागर व ओरछा तहसीलदार संदीप शर्मा को हटाने का आदेश दिया. बताया जाता है कि मुख्यमंत्री ने निवाड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश अयाची की शिकायत पर कलेक्टर तरुण भटनागर और ओरछा तहसीलदार संदीप शर्मा को हटा दिया है. दोनों अधिकारियों ने फर्जी जमीन का पट्टा व आदिवासियों की जमीन हड़पने की शिकायत पूर्व में भी ईओडब्ल्यू ग्वालियर में हुई है, आईएएस तरुण भटनागर पर मामला भी चल रहा है.

See Video

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज