Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP बड़वानी अज्ञात वाहन की टक्कर: युवक क्षितिज शर्मा की मौत बड़वानी बायपास पर सड़क हादसा

Author Picture
Sub Editor
Dec 9, 2025 4:27 PM IST

[inb_subtitle]

बड़वानी अज्ञात वाहन की टक्कर: युवक क्षितिज शर्मा की मौत बड़वानी बायपास पर सड़क हादसा
— बड़वानी अज्ञात वाहन की टक्कर: युवक क्षितिज शर्मा की मौत बड़वानी बायपास पर सड़क हादसा

—Advertisement—

MP News: बड़वानी जिला मुख्यालय के समीप बायपास पर सुबह एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार क्षितिज शर्मा को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शहर के भगवान नगर निवासी क्षितिज शर्मा किसी काम से अपनी मोटरसाइकिल से बायपास पर आए थे। उसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्षितिज की मौके पर ही मौत हो गई।

राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना बायपास क्षेत्र में हुई थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे की खबर शहर पहुंचते ही क्षितिज शर्मा के परिवार में शोक छा गया है। परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज