Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP News : मंत्रीजी की बहु क्यों हुई नाराज,प्रशासन को दिया 6 फ़रवरी तक का अल्टीमेटम

Author Picture
Sub Editor
Jan 31, 2023 11:13 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

MP News : सागर जनपद पंचायत की सिविल लाईन स्थित दुकानों में अतिक्रमण और नियम विरुद्ध संचालन होने संबंधी शिकायतो के बावजूद तीन महीने तक कोई प्रशासन द्वारा कोई कारवाई नही होने से जनपद अध्यक्ष सविता पृथ्वी सिंह ने नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रभारी मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया को एक पत्र लिखकर धरना पर बैठने की बात कही है। कार्यवाही के लिए उन्होंने 6 फ़रवरी तक का समय दिया है। सविता सिंह नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह की बहु भी हैं।

जनपद अध्यक्ष सविता पृथ्वी सिंह ने पत्र में लिखा है कि जनपद जनपद पंचायत सागर के मालकित्व एवं स्वामित्व की सिविल लाईन सागर स्थित दुकानें जो कि एक्सिस बैंक के सामने एवं बीसी बंगला के सामने के किरायदारों द्वारा दुकानों के अंदर तोड़-फोड़ कर एवं दुकानों के सामने अतिक्रमण कर पक्के चबूतरे बना लिये गये है।

इस संबंध में कार्यालय से किसी भी प्रकार के निर्माण की अनुमति नहीं लीं गई है। दुकानदारों द्वारा बनाये गये पक्के चबूतरों (अतिक्रमण) को तोड़े जाने हेतु अनेक पत्रों के माध्यम से कार्यवाही किये जाने हेतु आयुक्त सागर संभाग सागर, कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को लेख किया गया किन्तु लगभग 03 माह की अवधि व्यतीत हो जाने के उपरांत भी इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज