Shorts Videos WebStories search

सुखानंद धाम के ऊपर बने सूरजकुंड मैं डूबने से एक युवक की मौत

Sub Editor

राजस्थान एमपी की संयुक्त पुलिस ने मृतक के शव को सूरजकुंड से निकाला बाहर
whatsapp

नीमच। आज हरियाली अमावस्या पर एक दुखद घटना सामने आई है। सुखानंद धाम के सूरजकुंड में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। आप को बता दे कि सूरजकुंड कनेरा राजस्थान थाना क्षेत्र में आता है। जहां पर कुछ युवक नहाने गए थे। जिसमे नीमच सिटी निवासी जगदीश पिता हरिओम माली 20 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

जैसे ही घटना की जानकारी आग की तरह फैली इलाके में सनसनी फैल गई। वही राजस्थान व एमपी की संयुक्त पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुँच कर मृतक के शव को सूरजकुंड से बाहर निकाला गया। ओर पीएम के लिए अस्पताल पहुचाया गया। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष अनुसार सैकड़ो की संख्या में अमावस्या को सुखानंद धाम पर बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए व झरने का लुफ्त उठाने के लिए भक्तगण पहुंचते हैं। वही सुखानंद धाम के ऊपर बने सूरजकुंड में भी लोग नहाने के लिए जाते है। जहाँ पर कुछ साल पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।