Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

ग्वालियर में किसान मेला- 2025 का हुआ शुभारंभ

Author Picture
Correspondent
Feb 21, 2025 7:50 PM IST

[inb_subtitle]

ग्वालियर में किसान मेला- 2025 का हुआ शुभारंभ

—Advertisement—

ग्वालियर में आज से अखिल भारतीय कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी और किसान मेला- 2025 का शुभारंभ हो गया है, प्रदेश के खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने इसका शुभारंभ किया। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित हो रहे प्रदर्शनी और किसान मेला का आयोजन 21 से 24 फरवरी तक किया जाएगा।

दरअसल मध्य प्रदेश ऐसा राज्य है जो लगातार सबसे ज्यादा कृषि कर्मण पुरस्कार जीत चुका है, ऐसे में मध्य प्रदेश के अंदर किसानों की आय दोगुनी होने के साथ जैविक खेती को बढ़ावा मिले इसको लेकर किसान मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। किसान मेले और औद्योगिक कृषि प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश के अलावा देशभर के 8 से ज्यादा राज्यों के 50 हजार से ज्यादा किसान शामिल हो रहे हैं। इसके माध्यम से कृषि क्षेत्र के लिए नए अत्यधिक संसाधन और उच्च गुणवत्ता वाले बी भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा किसान उत्पादन करने के साथ छोटी-छोटी इकाइयों के जरिए फूड प्रोसेसिंग कर अपनी आय को बढ़ा सके इसके बारे में भी अलग-अलग सेशन के जरिए जानकारियां दी जा रही हैं। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा जैविक खेती की ओर आगे आए ताकि अपने परिवार के साथ खुशहाल और स्वस्थ मध्य प्रदेश की तस्वीर को बनाया जा सके। मंत्री कुशवाह ने किसानों को फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव न करने की सलाह दी और उन्हें पुराना देसी नुस्खा बताया। उन्होंने मठा,गोमूत्र,गोबर,गुड़ को मिट्टी के मटके में कुछ दिन रखकर देसी कीटनाशक तैयार करने की जानकारी देकर इसे ज्यादा से ज्यादा अपने जीवन में उपयोग करने की सलाह दी। 

आपको बता दे की किसानों से जुड़े इस आयोजन के जरिए किसानों को खुशहाल समृद्ध और आधुनिक तकनीक से जोड़ने का संकल्प रखा गया है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज