Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

अमित शाह पहुँचे दादा धूनी वाले दरबार आंचलकुण्ड धाम

Author Picture
Editor
Mar 26, 2023 10:53 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज छिंदवाड़ा जिले के हर्रई विकासखंड के ग्राम आँचलकुण्ड में श्री दादा धूनी वाले दरबार आँचलकुण्ड धाम में पहुंचे और उन्होंने मंदिर में भक्तिभाव से पूजा अर्चना की एवं देश के सुख-समृध्दि की कामना की । इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, खजुराहो सांसद वी.डी.शर्मा और प्रदेश के गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा भी उनके साथ में थे ।

यह भी पढ़ें : श्री श्री रविशंकर ने किए महाकाल दर्शन

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्री दादा धूनी वाले दरबार आँचलकुण्ड धाम में पहुंचकर माँ नर्मदा के अनन्य पुजारी परिक्रमावासी एवं नागा साधुओं के प्रथम गुरु गौरीशंकर महाराज के परम शिष्य केशवानन्द जी महाराज एवं हरिहर भोले भगवान साईंखेड़ा धाम के परम शिष्य कंगालदास जी महाराज एवं शिष्य रतनदास जी महाराज के समाधि स्थल पर भी पहुंचे । उन्होंने श्री दादा धाम परिसर में धर्मगुरू भुमकाओं व उनके शिष्यों का शॉल श्रीफल देकर सम्मान भी किया और मंदिर परिसर में मौजूद श्रध्दालुओं व ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद भी किया ।

यह भी पढ़ें : एक के बाद एक 4 बाइक में घुसकर बैठ गया कोबरा

इस अवसर पर अन्य विशिष्ट जनप्रतिनिधि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल व एसडीएम श्री मनोज प्रजापति सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे ।

यह भी पढ़ें 

Artical by आदित्य

follow me on facebook 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज