Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

RSS के कार्यकर्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ दर्ज करा दी एफआईआर, जानिए क्या है पूरा मामला

Author Picture
Editor
Jul 10, 2023 2:49 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के फेसबुक आईडी से आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक गोलवलकरको लेकर डाली गई पोस्ट के मामले ने तूल पकड़ा हुआ है। इंदौर के बाद उज्जैन में भी रविवार रात को अजाक थाने मे एट्रोसिटी एक्ट सहित किसी समुदाय के खिलाफ उकसाने को लेकर धारा 505 के तहत केस दर्ज किया गया है।

RSS के कार्यकर्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ दर्ज करा दी एफआईआर, जानिए क्या है पूरा मामला

भेरूनाला वाल्मीकि बस्ती निवासी राजकुमार पिता स्वर्गीय गेंदालाल घावरी ने अजाक थाने में इस पोस्ट को लेकर आवेदन दिया था, जिसमें पुलिस ने रात को धारा 505 के अलावा अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम 1989 3(1) (यू) के तहत दिग्विजयसिंह नामक फेसबुक आईडी पता श्यामला हिल्स भोपाल के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

राजकुमार घावरी ने एफआईआर में उल्लेख किया की इस पोस्ट मे गोलवलकर के संबंध में फर्जी व भ्रामक पोस्ट डालकर मेरी जातिगत भावनाओं को आहत किया व समाज में विद्वेष फैलाना चाहा है। घावरी ने पुलिस को बताया था कि वह अनुसूचित जाति का सदस्य होकर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ का कार्यकर्ता हूं। संबंधित पोस्ट को लेकर कार्रवाई की जाए।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज