Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Bandhavgarh में बाघ D1 एक जोड़े बैल का शिकार करते मोबाइल कैमरे में कैद पढ़िए पूरी जानकारी

Author Picture
Editor
Jun 17, 2024 3:31 PM IST

[inb_subtitle]

Bandhavgarh में बाघ D1 एक जोड़े बैल का शिकार करते मोबाइल कैमरे में कैद पढ़िए पूरी जानकारी
— Bandhavgarh में बाघ D1 एक जोड़े बैल का शिकार करते मोबाइल कैमरे में कैद पढ़िए पूरी जानकारी

—Advertisement—

विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व के कोर ज़ोन में बसे हुए गावों में बाघ का आतंक आए दिन देखा जाता है। रात की सुनसान गलियों में गाँव की पगडंडियों में बाघ की आमद रूह कपा देने वाली होती है। जंगली वन्यजीव से इतर कैटल्स का शिकार करना बाघ के लिए बड़ा आसान होता है। यही कारण है कि गाँव के आसपास बाघ की आमद बनी रहती है।

पूरा मामला बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व के खितौली कोर ज़ोन में बसे गाँव गाढावाह का है। जहाँ एक किसान आषाढ़ माह लगने से पहले अपने दो नए बैल को खेत की जुताई करने के पूर्व उन्हें एक ही रस्सी में बांधकर जुताई की प्रैक्टिस करवा रहा था। शायद बैलों को किसान का यह काम पसंद नही आया और दोनों ने एक साथ खेत से भागने का फैसला कर लिया। दोनों बैल रस्सी में बंधे बंधे ही जंगल की ओर भाग खड़े हुए।लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनका यह कदम उनके लिए जानलेवा शाबित हो जाएगा।

दरअसल एक रस्सी में बंधे हुए दोनों बैलों का सामना डोमिनेट टाईगर D1 से हो गया। एकसाथ दो शिकार को चलकर आता देख बाग D1 ने बिना मौका गवाएं दोनों बैलो को एक-एककर मौत के घाट उतार दिया।

इस पूरे घटनाक्रम को टाईगर साइटिंग के लिए खितौली कोर ज़ोन पहुँचे पर्यटकों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।

बीते 3 दिनों से D1 डटा है मौके पर

Bandhavgarh में बाघ D1 एक जोड़े बैल का शिकार करते मोबाइल कैमरे में कैद पढ़िए पूरी जानकारी
Bandhavgarh में बाघ D1 एक जोड़े बैल का शिकार करते मोबाइल कैमरे में कैद पढ़िए पूरी जानकारी

एक साथ दो दो शिकार 15 जून की सुबह करने के बाद बाघ D1 मौके पर ही डटा हुआ है। वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगले 10 दिनों तक के लिए बाग की मौजूदगी उक्त स्थल पर बनी रहेगी। घटना की सूचना मिलने के बाद में रंगे ऑफीसर सहित वन हमला मौके पर पहुंचा था। वही सूत्र बताते हैं कि बारिश का सीजन शुरू होने से पहले ही किसान के दो बैलों की मौत के कारण किसान का रो-रो करके बुरा हाल है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज