Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

पति की किए की सजा भुगत रही गर्भवती पत्नी 3 लोगो ने पेट्रोल डालकर जिन्दा जलाने की कोशिस

Author Picture
Sub Editor
Feb 17, 2024 10:24 AM IST

[inb_subtitle]

पति की किए की सजा भुगत रही गर्भवती पत्नी 3 लोगो ने पेट्रोल डालकर जिन्दा जलाने की कोशिस
— Crime News MP

—Advertisement—

पति के खिलाफ लगे रेप केस में दूसरे पक्ष से राजीनामा करने गई गर्भवती महिला को पेट्रोल डालकर जला दिया गया।  घायल महिला ने तीन लोगों पर आरोप लगाए है।

मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र के बड़फरा गांव निवासी 32 वर्षीय सरोज सखबार के पति सुरेश सखबार पर चांदपुरा गांव की एक महिला ने दुष्कर्म केस कर दिया है। इस मामले में सुरेश सखबार जेल गया, जहां से इसी महीने जमानत पर छूटकर आया था। पति पर लगे केस में राजीनामा करने के लिए सरोज शुक्रवार को चांदपुरा गांव के गौतम सखबार के घर गई थी।

बताया गया है, कि सरोज आठ महीने की गर्भवती है और गौतम सखबार के घर में ही पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी गई। जलती हुई हालत में ही महिला घर से बाहर निकली और जब तक लोगों ने आग बुझाई तब तक महिला बुरी तरह झुलस चुकी थी। तत्काल उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया है। घायल हालत में सुनीता ने बताया, कि गौतम सखबार, राकेश और मदना ने उसके साथ बदसलूकी की और फिर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। पुलिस इस मामले में जांच करने में जुटी है।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज