Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Bus Accident : हरदा से नर्मदापुरम जा रही बस हुई भीषण सड़क हादसे का शिकार

Author Picture
Sub Editor
Feb 19, 2024 6:53 AM IST

[inb_subtitle]

Bus Accident : हरदा से नर्मदापुरम जा रही बस हुई भीषण सड़क हादसे का शिकार
— Bus Accident: The bus going from Harda to Narmadapuram became victim of a horrific road accident.

—Advertisement—

Bus Accident :हरदा से नर्मदापुरम जा रही जंभशक्ति ट्रेवल्स की बस का एक्सीडेंट  सिवनी मालवा के भीलट बाबा के पास राजस्थानी ढाबे के सामने  एक डंपर से टकरा गई। इस हादसे में  लगभग एक दर्जन लोग  घायल हो गए। घटना रविवार की रात की है। एक्सीडेंट की सूचना बस की सवारी के द्वारा तत्काल 108 को दी गई।मोके पर पहुँची 108 एम्बुलेश के कर्मचारियों द्वारा सभी घायलों अस्पताल में भर्ती कराया।

See Video :

घटना में सबंध में घायलों ने बताया कि बस हरदा से नर्मदापुरम की ओर जा रही थी। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। बस का ड्राइवर काफी तेज गति से बस चल रहा था और डंपर से टकराकर बस अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई जिससे बस के आगे का भाग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।  बस में सवार नर्मदापुरम जा रहे वाहिद खान ने बताया कि गाड़ी ओवरलोड थी और धक्का मार कर गाड़ी स्टार्ट की गई और डंपर से टक्कर मारने के बाद बस पेड़ से टकरा गई संभवत ड्राइवर नशे में था।सभी घायलों का उपचार सिवनी मालवा के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है।

Bus Accident : हरदा से नर्मदापुरम जा रही बस हुई भीषण सड़क हादसे का शिकार
Bus Accident
Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज