Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

राज्यपाल मंगुभाई पटेल 9 मार्च को जिले के प्रवास में रहेंगे MP News

Author Picture
Sub Editor
Mar 8, 2024 10:48 PM IST

[inb_subtitle]

राज्यपाल मंगुभाई पटेल 9 मार्च को जिले के प्रवास में रहेंगे
— Governor Mangubhai Patel will be in the district on March 9

—Advertisement—

मध्यप्रदेश के माननीय राज्यपाल मंगुभाई पटेल शनिवार 9 मार्च 2024 को प्रातः 9ः15 बजे भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 10ः55 बजे अनूपपुर जिले के इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्‍वविद्यालय अमरकंटक हैलीपैड पहुंचेंगे। तत्पश्‍चात् प्रातः 11 से 11ः15 बजे तक आईजीएनटीयू अमरकंटक के गेस्ट हाऊस में रुकने के पष्चात् प्रातः 11ः15 बजे ग्राम सरहाकोना के लिए प्रस्थान कर प्रातः 11ः20 बजे ग्राम सरहाकोना पहुंचेंगे एवं प्रातः 11ः20 से दोपहर 12ः15 बजे तक बैगा समुदाय के स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे। दोपहर 12ः15 बजे सर्किट हाऊस अमरकंटक के लिए प्रस्थान कर दोपहर 12ः45 बजे सर्किट हाऊस पहुंचेंगे।

दोपहर 12ः45 बजे से दोपहर 2ः55 बजे तक सर्किट हाऊस अमरकंटक में रहेंगे। दोपहर 3 बजे सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल अमरकंटक पहुंचेंगे एवं आदिवासी संस्कार केन्द्र के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 4ः30 बजे इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्‍वविद्यालय अमरकंटक हैलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे तथा शाम 5 बजे हैलीपैड पहुंचेंगे। तत्पश्‍चात् शाम 5ः05 बजे हैलीकॉप्टर से डुमना एयरपोर्ट जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज