Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

7 मई को बैतूल जिले होने वाले चुनाव के पहले बटने थें पंखे और मिक्सर FST टीम ने किया जप्त

Author Picture
Sub Editor
Apr 29, 2024 12:32 AM IST

[inb_subtitle]

7 मई को बैतूल जिले होने वाले चुनाव के पहले बटने थें पंखे और मिक्सर FST टीम ने किया जप्त
— 7 मई को बैतूल जिले होने वाले चुनाव के पहले बटने थें पंखे और मिक्सर FST टीम ने किया जप्त

—Advertisement—

बैतूल जिले की अंतर्राजीय बॉर्डर पर तैनात एफएसटी टीम ने एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में पंखे और मिक्सर ग्राइंडर बरामद किए है। लोकसभा चुनाव के दौरान इस सामग्री को मतदाताओं को लुभाने के लिए बांटने के संदेह में टीम ने यह कार्यवाही की है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि बैतूल जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र में बनी अंतर्राजीय चैकपोस्ट बड़गांव पर सफेद रंग के पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में भरे पंखे और मिक्सर ग्राइंडर होने पर चैक पोस्ट पर मौजूद एफएसटी टीम ने वाहन चालक से सामग्री का बिल मांगने पर बिल नहीं दिखाया गया।

7 मई को बैतूल जिले होने वाले चुनाव के पहले बटने थें पंखे और मिक्सर FST टीम ने किया जप्त
7 मई को बैतूल जिले होने वाले चुनाव के पहले बटने थें पंखे और मिक्सर FST टीम ने किया जप्त

3 घंटे बाद वाहन चालक ने टीम को वॉट्स ऐप पर एक ही सामग्री के अलग अलग बिल दिखाए,बिलों में सामान का जीएसटी भी भरा नहीं गया था। टीम को मतदाताओं को लुभाने के लिए यह सामग्री ले जाने का संदेह होने पर पूरे सामान को जप्त कर लिया गया है। टीम मामले की बारीकी से जांच कर रही है। बता दें की 7 मई को बैतूल जिले में लोकसभा चुनाव का मतदान होना है ऐसे में निर्वाचन आयोग बारीकी से जांच पड़ताल करने में जुटा हुआ है।

हालांकि अभी तक यह है कंफर्म नहीं हो पाया है कि किसी राजनीतिक दल के द्वारा यह षडयंत्र किया जा रहा था.कुल मिलाकर के विवेचना के उपरांत थी मामले से पर्दाउठ पाएगा.लेकिन जिस तरह से फस्ट टीम ने भारी मात्रा में पंखे और मिक्सर जप्त किए हैं उस तरह-तरह की चर्चाएं होना शुरू हो गई हैं.

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज