Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

मौसम विभाग में जारी किया Umaria जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट कलेक्टर ने दोपहर 12 से शाम 4 बजे के मध्य बाहर जाने से बचने की अपील 

Author Picture
Sub Editor
May 28, 2024 6:45 PM IST

[inb_subtitle]

मौसम विभाग में जारी किया Umaria जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट कलेक्टर ने दोपहर 12 से शाम 4 बजे के मध्य बाहर जाने से बचने की अपील 
— Umria News

—Advertisement—

गर्मी का कहर दिन-ब-दिन बढ़ता ही चला जा रहा है.मौसम केंद्र भोपाल के द्वारा जारी एडवाइजरी में उमरिया जिले के लिए लू और गर्म रात रहने का उमरिया जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.वही भीषण गर्मी से बचने के लिए कलेक्टर उमरिया ने जिले वासियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. 

जिले में बढ़ते हुये तापमान को देखते हुये लू (तापघात) के प्रकोप से बचाव हेतु कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि  लू (तापघात) के लक्षण दिखाई देते ही अपने नजदीकी अस्पताल में संपर्क कर आवश्यक दवा का उपयोग सुनिश्चित करें, बचाव के उपाय करें। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में लू लगने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। वृद्ध, बच्चे, खिलाड़ी, धूप में काम करने वाले श्रमिक सर्वाधिक खतरे में रहते हैं। पसीना न आना, गर्म-लाल एवं शुष्क त्वचा, मतली, सिरदर्द, थकान, चक्कर आना, उल्टियां होना, बेहोश हो जाना एवं पुतलियां छोटी हो जाना लू (तापघात) के प्रमुख लक्षण एवं संकेत हैं।

कलेक्टर ने कहा है कि गर्मी व लू से बचाव के लिए खूब पानी पिएं व खाली पेट न रहें, शराब व केफिन के सेवन से बचें, ठण्डे पानी से नहाएं, सर ढके व हल्के रंग के ढीले व पूरी बांह के कपड़े पहने, बच्चों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़े, दिन में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के मध्य बाहर जाने से बचें आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले, धूप में नंगे पाँव न चलें, बहुत अधिक भारी कार्य न करें। बाहर निकलना आवश्यक हो तो छतरी व धूप के चश्मे का उपयोग करें, धूप में निकलने से पहले कम से कम दो गिलास पानी अवश्य पिएं, बुखार व लू लगने पर निकट के अस्पताल में संपर्क कर आवश्यक दवा का उपयोग सुनिश्चित करें, ओ.आर. एस.का घोल, नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी, फलों का रस इत्यादि का सेवन लाभदायक होता है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज