Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

कोबरा साँप ने सो रहे युवक को काटा युवक के साथ-साथ साँप की भी हो गई मौत

Author Picture
Sub Editor
Jun 16, 2024 3:05 PM IST

[inb_subtitle]

कोबरा साँप ने सो रहे युवक को काटा युवक के साथ-साथ साँप की भी हो गई मौत
— snake died along with the man

—Advertisement—

हैरान करने वाली घटना मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से सामने आई है। गंज थाना क्षेत्र के बाजपुर गांव में आज सुबह घर के बाहर सो रहे युवक को जहरीले सांप ने काटा जिससे उसकी बिस्तर में ही मौत हो गई। मामले में अजीब बात यह है कि जिस सांप ने युवक को काटा था,वह भी बिस्तर में ही मरा हुआ मिला है।

युवक की लाश जिला अस्पताल लाई गई है,जहां उसका पीएम करवाया जा रहा है।ग्रामीणों ने बताया की मृतक मंगलू कल शाम बाजपुर मेहमान आया था। रात में गर्मी होने पर वह घर के बाहर आंगन में सो गया था।

आज सुबह जब उसे उठाया तो वह उठा नही,जब उसके बिस्तर को हटाया गया तो कंबल में से लगभग तीन फुट लंबा मरा हुआ कोबरा प्रजाति का सांप पड़ा हुआ मिला है। आशंका है की रात में नींद के दौरान मंगलू को इसी कोबरा ने डंस लिया होगा। जिससे उसकी नींद में ही मौत हो गई।

सांप की भी बिस्तर में रहने मौत हो गई। परिजनों ने मृतक का शव जिला अस्पताल लाया है।जहां बैतूल गंज पुलिस मृतक का पीएम करवा रही है। अजीबो गरीब यह घटना बैतूल में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज