Shorts Videos WebStories search

Road Accident MP : तेज रफ्तार कार डिवाडर से टकराई 3 की मौत 2 घायल

Sub Editor

Road Accident MP : तेज रफ्तार कार डिवाडर से टकराई 3 की मौत 2 घायल
whatsapp

Road Accident MP : तेज रफ्तार का कर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देखने को मिला है। जहां एक तेज और अनियंत्रित कर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने से गाड़ी की इंजन सहित गाड़ी के चके बिखर गए। वहीं उक्त घटना में तीन युवाओं की मौके पर मौत हो गई है। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्वालियर में शीतला माता के दर्शन कर घर लौट रहे कार सवार पांच दोस्त हादसे का शिकार हो गए। उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और कार के तीन टुकड़े हो गए। जिसमें तीन दोस्तों की मौत हो गई है। जबकि दो दोस्त गंभीर घायल हो गए। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के विक्की फैक्ट्री चौराहे के पास की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। वही पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे में संजय धाकड़,विवेक जोशी और रितिक मांझी की मौत हो गई है।

Road Accident MP : तेज रफ्तार कार डिवाडर से टकराई 3 की मौत 2 घायलRoad Accident MP : तेज रफ्तार कार डिवाडर से टकराई 3 की मौत 2 घायल

बताया जा रहा है कि देर रात 3:00 बजे झांसी रोड थाना क्षेत्र के विक्की फैक्ट्री के पास यह कार हादसा हुआ है। सभी युवक कर से शीतला माता के दर्शन कर अपने घर वापस घास मंडी जा रहे थे। तभी अनुचित कर डिवाइडर से टकरा गई और यह भीषण हादसा घटित हो गया।

दरअसल ग्वालियर शहर के विनय नगर, चंदन नगर, नदीपार टाल और थाटीपुर से पांच दोस्त नवरात्रि के मौके पर एक कार में सवार होकर देर रात ग्राम सातऊ की पहाड़ी पर स्थित शीतला माता मंदिर गए हुए थे। जहां शीतला माता के दर्शन कर वापस गुरुवार शुक्रवार कि दरमियानी रात आज 2 बजे वापस अपने घर लौट रहे थे। कार को 24 साल का संजय धाकड़ तेज रफ्तार में कार को चला कर ला रहा था। जब वहां तेज रफ्तार कार को चलते हुए झांसी रोड थाना क्षेत्र के ग्वालियर-झांसी हाइवे विक्की फैक्ट्री के पास पहुँचे तो उनकी तेज रफ्तार कार अचानक नियंत्रित होेकर डिवाइडर से टकरा गई कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि उसके तीन टुकड़े हो गए। जिसमें कार चला रहे 24 साल के संजय धाकड़, 22 साल के विवेक जोशी, 22 साल के ऋतिक मांझी की मौके पर ही मौत हो गई है।

जबकि दो दोस्त अंकित शर्मा व मोहिल राय घायल हो गए। मृतक संजय धाकड़ कार चालक था और वहां एक डॉक्टर के यह कार चलाने का काम करता था। वहां उसी डॉक्टर की कार मंदिर जाने के लिए लेकर आया था। मृतक और घायल पांचो दोस्त प्राइवेट नौकरी और पढ़ाई कर रहे थे। घटना का पता चलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और घायल दोनों दोस्तों को इलाज के लिए जयारोग अस्पताल में भर्ती कराया। वही मृतक तीनों दोस्तों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने इस घटना के बाद मामला दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

ग्वालियर
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, स्टेट वॉइस, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।