विंध्य क्षेत्र के उभरते कलाकार अविनाश तिवारी को पत्रकारों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना महँगा पड़ गया है।दरअसल सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ है।जिसे बताया जा रहा है कि वह बघेली कलाकार अविनाश तिवारी की आवाज है।सिविल लाइंस थाना क्षेत्र रीवा में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
शिकायतकर्ता पत्रकार अर्पित पांडेय निवासी गडरिया मोहल्ला, रीवा द्वारा थाने में दी गई सूचना के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12:00 बजे कनोडिया पेट्रोल पंप के पास रोड पर मौजूद पत्रकारों के बीच एक ऑडियो सामने आया। आरोप है कि अविनाश तिवारी द्वारा जारी इस ऑडियो में पत्रकारों के संबंध में आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिससे स्थानीय पत्रकारों की भावनाएं आहत हुईं और उन्हें अपमानित महसूस हुआ। इस शिकायत पर पुलिस ने बीएनएसकी धारा 296(b) और 352 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल रामराज चतुर्वेदी को सौंपी गई है।
क्या लिखा है शिकायत में
फरियादी अर्पित पाण्डेय पिता राधेश्याम पाण्डेय उम्र 30 वर्ष निवासी गडरिया मोहल्ला अवध नगर थाना समान जिला रीवा (म.प्र.) के हमराह साथी पत्रकार विकास सिंह बघेल, अमर मिश्रा, रहीम खान, दिनेश दाहिया, गोविंद सिंह बघेल, अविनाश तिवारी, अर्पित पाण्डेय, शादाब सिद्दकी, अजय मिश्रा, राजेश मिश्रा, अनिल तिवारी, संतोष श्रीवास्तव, प्रकाश सिंह बघेल, राजीव पाण्डेय, उमेश सिंह, राकेश सोनी, अभिषेक तिवारी, ऋषभ पाण्डेय के थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किये कि दिनांक 12/10/26 को दोपहर लगभग 12.00 बजे मैं तथा पत्रकार साथी कनोडिया पेट्रोल पंप के बगल वाली रोड पर खड़े थे तभी एक आडियो हमारी जानकारी में आया। जिसे अविनाश तिवारी बघेली कलाकर के द्वारा ओडियो जारी किया गया, जिसमें वह कह रहा है कि पत्रकार दो तरह के होते है एक अच्छा, एक बुरा, एक समझदार, एक चूतिया। वे अनपढ़ गवार पाचवी फेल या आठवी फेल, कोरेक्सी या शराबी होते है। पत्रकार जानबूझ के निगेटिव खबर चलाते है। अविनाश तिवारी इतिहास के पहले ऐसे आदमी नही है जिसने मादरचोद और दाईचोद जितनी भी गालियाँ हो । दी न हो। विंध्य क्षेत्र में कुछ पत्रकारो को छोडकर बाकी सभी पत्रकार मादरचोद है। इस तरह अविनाश तिवारी नाम के व्यक्ति के द्वारा सभी पत्रकारो को मादरचोद की गाली दी है तथा ओडियो वायरल कर जानबूझ कर पत्रकारो को अपमानित किया गया है। जिस कारण हम सभी पत्रकार रिपोर्ट करने थाना उपस्थित आये है। रिपोर्ट करता हूं। कार्यवाही की जाये।
मामले में अभी गिरफ्तारी नही हुई है।अब देखना होगा कि पत्रकारों पर की गई इस टिप्पणी के बाद और क्या कार्यवाही होती है।मामले में पुलिस विवेचना जारी है।

