Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

ईरानी डेरे पर बवाल दिनदहाड़े चले चाकू और तलवार

Author Picture
खबरीलाल Desk
Oct 12, 2026 9:49 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

इटारसी में पत्ती बाजार स्थित ईरानी डेरा में रविवार को दिनदहाड़े हिंसक झड़प से क्षेत्र में दहशत फैल गई। ईरानी समुदाय के दो पक्षों में तलवार, चाकू और ईंटों से जमकर विवाद हुआ।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज कर लिया है। और एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया है। आज इस घटना का सीसीटीवी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक कभी तलवार लेकर घूम रहा है तो कभी चाकू। जिस युवक के हाथ में चाकू है उसने सामने वाले युवक की नाक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया है।

इस संबंध में इटारसी टीआई सौरभ पांडे ने बताया रविवार की दोपहर 1 बजे के लगभग ईरानी डेरे पर अली ईरानी एवं सैफ ईरानी के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों की शिकायत पर एक एक आरोपी के खिलाफ काउंटर केश दर्ज किया है दोनों आरोपियों के खिलाफ इटारसी थाने में कई अपराध दर्ज है। दोनों आरोपी अली ईरानी एवं सैफ ईरानी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ जिलाबदर की कार्यवाही की जा रही है। इन दोनों को नोटिस भी तामील हो गये है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज