Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Gwalior में 14 श्रद्धालुओं की मौत 2 पुलिसकर्मी सहित 33 घायल

Author Picture
खबरीलाल Desk
Oct 18, 2026 9:44 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर मार्ग पर शनिवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत की खबर है जबकि 33 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में महिलाएं, बच्चे और दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

जानकारी के मुताबिक हादसा शनिवार रात करीब 1:30 बजे शीतला माता मंदिर मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और लोगों को कुचलते हुए मंदिर की दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार कई लोग मलबे में दब गए। घटनास्थल पर करीब 40 से 50 लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई, जिसके बाद बचाव दल ने राहत कार्य तेज कर दिया। रात के तकलीबान 1:30 बजे यह हादसा हुआ और हैवी लोडर बताया जा रहा है और गाड़ी यह पंजाब की है ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए थे यह गाड़ी डबरा मंडी में भूसा भरने आई थी।

हादसे में घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में मृतकों और घायलों के पहुंचने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चिकित्सकों की टीम घायलों के उपचार में जुटी हुई है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अस्पताल के डॉक्टर सुधीर सक्सेना के मुताबिक, उनके अस्पताल में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, चार से पांच घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज