Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बर्फ की सिल्ली पर लिटाकर दबंगों ने की पीड़ित से मारपीट मुंह में किया पेशाब अपहरण का वीडियो वायरल

Author Picture
Sub Editor
Mar 3, 2024 8:05 PM IST

[inb_subtitle]

बर्फ की सिल्ली पर लिटाकर दबंगों ने की पीड़ित से मारपीट मुंह में किया पेशाब अपहरण का वीडियो वायरल
— Crime News

—Advertisement—

  • चार घंटे बर्फ की सिल्ली पर लिटाकर की युवक से मारपीट, मुॅह पर पेशाब कर पैर भी छुलवाए
  • कार में अपहरण कर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
  • एक माह पूर्व हुई थी घटना, शुक्रवार को पीड़ित  ने धाराएं बढ़ाने एसपी को दिया आवेदन

 शिवपुरी जिले के करैरा में एक युवक के साथ बर्फ की सिल्ली पर लिटाकर मारपीट व मुॅह पर पेशाब करने के साथ पैर छुलवाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। हालांकि घटनाक्रम एक माह से अधिक पुराना है, घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज तो कर लिया था, लेकिन धाराएं कमजोर थी। बाद में जब कार में युवक का अपहरण कर ले जाते का वीडियो वायरल हुआ तो पीडि़त ने शुक्रवार को एसपी को आवेदन देकर मामले में धाराएं बढ़ाने की मांग की है।

दिनारा के थनरा निवासी किसान सागर  शर्मा का करैरा में ही मकान है। वह 29 जनवरी को करैरा के मुंगावली तिराहे पर खड़ा था। तभी एक कार में धर्मेन्द्र यादव, आकाश यादव, सौरभ यादव व ब्रजेन्द्र यादव आ गए। पुराने विवाद पर से इन लोगों ने उसे कार में जबरन बिठाया और ग्राम करोठा में आकाश यादव की बर्फ फैक्ट्री ले गए। यहां पर इन सभी लोगों ने  4 घंटे तक बर्फ की सिल्ली पर लिटाकर उसके साथ मारपीट की। इतना ही नही आरोपियों ने मुॅह पर पेशाब किया और पैर भी छुलवाए। इसके बाद रात करीब २ बजे कार में बिठाकर वापस मुंगावली तिराहे पर फैंक कर चले गए। पीडि़त सागर पुलिस थाने पहुंचा तो पुलिस ने पूरी घटना सुनने के बाद साधारण धाराओं में केस दर्ज कर मामले को चलता कर दिया।

इधर सागर ने आवेदन में लिखा है कि  मैने पूरी घटना टीआई करैरा सुरेश शर्मा को बताई थी, लेकिन उन्होने बोला, हमने जो केस दर्ज किया है, वह सही है। बाद में कार में अपहरण करने वाला वीडियो आरोपियों ने ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और वह वीडियो सागर के पास पहुंचा तो सागर ने परेशान होकर एक मार्च को मामले में आरोपियों पर ठोस कार्रवाई करने के लिए एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया को आवेदन दिया। सागर का कहना है कि बर्फ की सिल्ली पर लिटाकर मारपीट करने व पेशाब करने का वीडियो आरोपियों के पास ही है.

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज