प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए बीते दिन कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और झाबुआ से विधायक विक्रांत भूरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिससे आक्रोशित यूथ कांग्रेस ने आज सड़कों पर उत्तर कर बीजेपी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन नारे बाजी कर भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का पुतला दहन किया। बता दें कि अभी तक विक्रांत भूरिया पुलिस हिरासत में है। जमानत नहीं मिलने के चलते झाबुआ में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
Vedio
झाबुआ के फव्वारा चौक पर धरना देकर मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला दहन किया, पुतला दहन के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस में पुतला दहन न करने को लेकर झड़प हुआ। लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस नेता अपनी मांग को लेकर जिद्द में अड़े रहे। इस दौरान झाबुआ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ बेरोजगारी भ्रष्टाचार सहित अन्य मुद्दे पर जमकर नारे बाजी की।