Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

70 अतिक्रमणकारियों मे भगवान भोलेनाथ का नाम भी शामिल,अतिक्रमण पर चला मामा का बुलडोजर

Author Picture
Editor
Nov 19, 2022 12:40 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मध्यप्रदेश मे अवैध अतिक्रमणकारियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं ईसी क्रम मे पूर बालाघाट में नगरपालिका ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर उसे हटाने की कार्यवाही की हैं। यह पूरी कवायद हनुमान चौक के निकट दुर्गा मंदिर से लेकर रेल्वे स्टेशन पहुंच मार्ग में की गई हैं।

आपको बता दें कि नगरपालिका ने इस मार्ग में 70 लोगों को अतिक्रमणकारी के रूप में चिन्हित किया हैं। जिसमें भगवान भोलेनाथ का एक मंदिर भी शामिल हैं। हालांकि नपा ने मंदिर ना तोड़ते हुये उसकी बाउंड्रीवाल को ही तोड़ने का निर्णय किया हैं।वही बाकी अतिक्रमणकारियों के अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह से हटाया जा रहा हैं।
असल में इस मार्ग का निर्माण सोमवार से होना हैं। जो कि 1 करोड़ 16 लाख की लागत से होना हैं। कार्य प्रारंभ होने के पूर्व नपा ने यहां के अतिक्रमणकारियों को तीन दिन पहले नोटिस थमाया गया था। नगर पालिका मुख्य नगर पालिका अधिकारी देवेंद्र मर्सकोले ने खबरीलाल से बात करते हुए बताया कि रेल्वे स्टेशन पहुंच मार्ग में 70 चिन्हित अतिक्रमण में आधे से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लिया हैं। लेकिन जिन्होने अतिक्रमण नहीं हटाया उनके अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही हैं।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज