Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य की मौजूदगी में हुआ हवाई पट्टी का शिलान्यास

Author Picture
Editor
Feb 15, 2023 10:27 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और केन्द्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हवाई पट्टी में आयोजित रीवा एयरपोर्ट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। और इसके बाद मुख्यमंत्री महिला सम्मेलन में भाग लिया। एयरपोर्ट निर्माण की कुल लागत 239 करोड़ 95 लाख रूपये है। समारोह में केन्द्रीय मंत्री तथा मुख्यमंत्री द्वारा 747 करोड़ 51 लाख के 32 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 144 करोड़ 9 लाख के 15 कार्यों का लोकार्पण तथा 603 करोड़ 42 लाख के 17 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ-साथ महिला सम्मेलन का आयोजन किया है।

मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने एक दिवसीय रीवा प्रवास के दौरान 747.51305 करोड़ रूपये की लागत के 32 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 603.423 करोड़ रूपये के 17 कार्यों का भूमिपूजन और 144.09002 करोड़ रूपये के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस दौरान 71 करोड़ रूपये के नवनिर्मित 2000 लीटर उत्पादन क्षमता के दुग्ध भवन, 1.0323 करोड़ रूपये से शा. हाई स्कूल समान में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, 65.6252 करोड़ रूपये से जल जीवन मिशन के तहत 156 योजनाओं, 4.3 करोड़ रूपये से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई वाटरशेड घटक अन्तर्गत निर्मित 65 खेत तालाब व 8 अमृत सरोवर निर्माण कार्य का लोकार्पण हुआ। इसके साथ ही देवखर से जवा, सगरा से पड़रा, पथरहा से रघुराजगढ़, रघुनाथगंज से तेंदुआ, सेनुआ से फूलकरण सिंह, जोधपुर से देवतालाब व्हाया इटहा, मनकहरी से कुशहरा, नवागांव से दुगोली, आबी तिवनी महमूदपुर से पटना बैकुण्ठपुर, रीवा बीड़ा सेमरिया मार्ग के 28/10 किमी टमस नदी में पुल तथा रीवा बकिया सेमरिया मार्ग के 26/4 किमी में निर्मित टमस नदी पर पुल के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया । समारोह में 39.95 करोड़ रूपये के रीवा एयरपोर्ट के साथ ही 48.1 करोड़ से पी.के. सीएम राइज स्कूल, 38.1 करोड़ से सिरमौर सीएम राइज स्कूल, 38 करोड़ से रायपुर कर्चुलियान सीएम राइज स्कूल, 35.7 करोड़ से डभौरा सीएम राइज स्कूल, 40.7 करोड़ से मनगवां सीएम राइज स्कूल, 11.07 करोड़ से रीवा में बनने वाले संयुक्त अनुविभागीय राजस्व कार्यालय भवन, 7.96 करोड़ से हनुमना के तहसील भवन, पुर्नघत्वीकरण योजनान्तर्गत 65 करोड़ रूपये से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के अधिकारियों कर्मचारियों के लिये आवास, हाउसिंग बोर्ड द्वारा शहर में पुर्नघनत्वीकरण योजनान्तर्गत 94.833 करोड़ रूपये के विभिन्न निर्माण कार्यों, 29.61 करोड़ से विश्वविद्यालय एवं बोदाबाग रोड में सिरमौर चौराहा में निर्मित फ्लाई ओवर पुल के तृतीय लेग का निर्माण, 1.31 करोड़ से एसडीएम भवन सिरमौर व 1.24 करोड़ से उप तहसील भवन डभौरा तथा 0.76 करोड़ से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई वाटरशेड अन्तर्गत मऊगंज व हनुमना में बनने वाले दो कस्टम हायरिंग सेंटर निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज