स्टेट न्यूजमध्य प्रदेश

पुणे हिट एंड रन मामला : एडिशनल कमिश्नर पुणे मनोज पाटिल पहुँचे उमरिया अनीष अवधिया के परिजनों से की मुलाकात।दिया कार्यवाही का भरोषा

घटना के 2 सप्ताह के बाद पुणे एडिशनल कमिश्नर मनोज पाटिल उमरिया जिले के पाली नगर में दिवगंत सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनीश अवधिया के घर 5 जून की दोपहर पहुँचे। और पुणे हिट एंड रन मामले में दिवंगत अनीष अवधिया को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से श्रंद्धाजलि अर्पित की।

मनोज पटेल एडिशनल कमिश्नर पुणे ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से दिवंगत सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनीष अवधिया को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पहुँचे है।साथ ही अब तक जो कार्यवाही हुई है। उसकी जानकारी भी आज के आने का उद्देश्य है।उन्होंने बताया कि अब तक इस मामले में 10 से 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

जब एडिशनल कमिश्नर पुणे से यह पूछा गया कि इसमें स्थानीय विधायक के द्वारा कार्यवाही को प्रभावित की गई है क्या विधायक जी से जुड़े किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है तो उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी जांच जारी है।क्राइम ब्राँच जानकरी दे पाएगी। वही उन्होंने कहा कि इस मामले को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री जी ने बड़ी गंभीरता से लिया है। इस मामले में हर सम्भव जल्द से जल्द न्याय दिलाने का काम किया जाएगा।

वही अनीष अवधिया के पिता का कहना है कि आज अडिशनल कमिश्नर पुणे मनोज पाटिल ने आज तक इस मामले में हुई का अब तक कार्यवाही से अपडेट कराया है।उन्होंने कहा है कि मामला अब फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा। हमे अब उम्मीद लग रही है कि अब हमारे बेटे को न्याय मिल पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: NWSERVICES Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker