भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की गोली लगने से मौत - खबरीलाल.नेट
Shorts Videos WebStories search

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की गोली लगने से मौत

Sub Editor

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की गोली लगने से मौत
whatsapp

गोली लगने से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की मौत का मामला मध्य प्रदेश के बैतूल जिले का है। जहां आज सारनी थानाक्षेत्र के बगडोना भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कि कमरे में खून से लथपथ लाश मिली है।

बताया जा रहा है कि भाजपा मंडल उपाध्यक्ष देशमुख का उसके बेडरूम में ही शव मिला है। शव के बगल में ही एक पिस्टल भी पड़ी हुई।
मृतक रवि की पत्नी और माँ मन्दिर गए थे और बेटा स्कूल के लिए निकला था।बेटा टिफिन लेने वापस घर आया तो बैडरूम में पिता का शव पड़ा देख तत्काल इसकी सूचना अपनी मां और दादी को दी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। घटनास्थल को सील कर दिया गया। एफएसएल की टीम नर्मदापुरम से बुलाई गई है।मृतक दुकान संचालित करते थे।

Madhya Pradesh बैतूल
Sub Editor

मैं पिछले 5 शाल से ज्यादा समय से Content Writing कर रहा हूँ। मैंने Bcom से Graduation किया है। मुझे Automobile और Tech मे ज्यादा इंट्रेस्ट है इसीलिए मैं इन पर लिखना ज्यादा पसंद करता हूँ।
error: RNVLive Content is protected !!