Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

स्कूल में 16 बच्चों को हुई सिरदर्द और उल्टी की शिकायत,BMO ने बताया कारण

Author Picture
Content Writer
Feb 10, 2023 1:49 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कुशमाहा के ग्राम सेजवाही स्थित शासकीय प्राथमिक पाठशाला में उस समय अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया जब 16 बच्चों को उल्टी और सिरदर्द की शिकायत होने लगी,जानकरी लगते ही पंचायत सरपंच ने सभी बच्चो को 108 की मदद से मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां बच्चों की हालात अब ठीक बताई जा रही है।

बताया गया कि बच्चो को आज से फायरेलिया उन्मूलन अभियान के तहत एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जा रही है गोली खाने के बाद से ही बच्चों को यह समस्या आई है ।

वही खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ CP शाक्या ने बताया कि बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली के बाद उल्टी महसूस होना और चक्कर आना कभी कभी हो जाता है ये सामान्य लक्षण हैं,सभी बच्चे पूर्णतः स्वास्थ्य हैं।

उन्होंने आगे बताया कि 10 फरवरी से 22 फरवरी तक दवा का सेवन कराया जाएगा। इसके लिए आमजन में जागरुकता जरुरी है। कुछ सावधानियां रखी जाए तो गोली का सेवन नुकसानदायक नहीं, बल्कि फायदेमंद है।

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज