Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

कान्हा के बफर जोन के खापा रेंज में बाघ की मौत

Author Picture
Sub Editor
Mar 9, 2024 6:03 PM IST

[inb_subtitle]

कान्हा के बफर जोन के खापा रेंज में बाघ की मौत
— Tiger dies in Khapa range of buffer zone of Kanha

—Advertisement—

मंडला जिले के कान्हा टाईगर रिजर्व के बफर जोन अंतर्गत खापा रेंज के ग्राम करेली में एक मृत नर बाघ का शव मिला ।मृत बाघ की पहचान टी-46 के रूप में की गई है। प्राथमिक तौर पर बाघ की मौत की वजह करेंट से होना पाया गया है। बाघ का शव के देखे जाने की जानकारी ग्रामीणों द्वारा बीट गार्ड को दी गई। जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारी को दी गई।

सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचकर बाघ के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ की गई। जिसके बाद डॉग स्कोड की मदद से शिकारियों को पकडऩे जांच शुरू की गई ।कान्हा के बफर जोन के खापा रेंज में 08 मार्च की घटना हैं ।

मृत बाघ की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों एवं पशु चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचकर निर्धारित प्रोटोकाल अनुसार बाघ के शव का परीक्षण किया गया।
बाघ की मौत करंट की चपेट में आने से हुई है। इस क्षेत्र में वन्यप्राणी के शिकार के लिए शिकारियों द्वारा करंट फैलाया गया था। जिसमें फंसकर एक नर बाघ ने दम तोड़ दिया।

मौके पर पहुंचे वन अमले द्वारा घटना स्थल से जीआई तार जब्त किया गया । बाघ के शव को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सा अधिकारी एवम कान्हा टायगर रिजर्व मंडला की टीम द्वारा एनटीसीए द्वारा निर्धारित प्रोटोकाल के तहत शव परीक्षण किया गया। शव परीक्षण के बाद शव के सम्पूर्ण शरीर को जलाकर नष्ट करने की कार्यवाही की गई। बाघ को जलाने के पूर्व जांच के लिए सेंपल लेकर फोरेंसिक लैब भेजा गया है।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज