Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

किसान के घर में घुसने वाले बाघ का Bandhavgarh में हुआ रेस्क्यू भेजा गया Mukundpur Tiger Safari 

Author Picture
Editor
Apr 8, 2024 8:12 PM IST

[inb_subtitle]

किसान के घर में घुसने वाले बाघ का Bandhavgarh में हुआ रेस्क्यू भेजा गया Mukundpur Tiger Safari 
— Tiger rescued in Bandhavgarh

—Advertisement—

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आज एक बाघ का सफल रेस्क्यू करके उसे मुकुंदपुर टाइगर सफारी भेजा गया है.आपको बता दें कि बीते दो दिनों से रोहनिया गांव के आसपास बाघ की मूवमेंट बनी हुई थी.रोहनिया गांव में बाघ ने बीती दिनों में 5 मवेशियों का शिकार कर चुका था.

डिप्टी डायरेक्टर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रकाश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त बाघ की लगातार फील्ड स्टाफ के द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही थी.बाघ आज रोहनिया गांव में एक किसान के घर में भी घुस गया था जिसे हाथियों के माध्यम से सफल रेस्क्यू करके बाहर निकल गया था.वहीं कान्हा टाइगर रिजर्व से डॉक्टर तोमर के आने के बाद में बाघ का सफल रेस्क्यू करके उसे मुकुंदपुर टाइगर सफारी भेज दिया गया है.जहां उसका आगे का इलाज और उसकी देखरेख की जाएगी.

 डिप्टी डायरेक्टर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रकाश वर्मा ने आगे जानकारी देते बताया कि बाघ की उम्र 13 से 14 वर्ष बताई जा रही है, बाघ उम्रदराज हो चुका था इसलिए जंगली वन्यजीवों शिकार नहीं कर पाने के कारण गांव के पास अपनी लोकेशन बनाए हुए था.गौरतलब है कि  औसत आयु 15 से 16 वर्ष मानी जाती है कई बाघ 18 से 19 साल तक भी जीवित रहते हैं.

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज