Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP News : गणतंत्र दिवस पर स्कूल में मध्याह्न भोजन करने 61 बच्चे हुए फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार

Author Picture
Editor
Jan 26, 2024 10:09 PM IST

[inb_subtitle]

MP News : गणतंत्र दिवस पर स्कूल में मध्याह्न भोजन करने 61 बच्चे हुए फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार
— MP News

—Advertisement—

MP News :गणतंत्र दिवस पर स्कूल में मध्याह्न भोजन करने पहुंचे 61 बच्चे फूड पॉइजनिंग के बाद बीमार पड़ गए। मामला रीवा जिले के सिरमौर के ग्राम पंचायत पड़री का है। बच्चों ने विशेष मध्याह्न भोजन में पूरी-सब्जी और लड्‌डू खाया था। इसे खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

MP News : गणतंत्र दिवस पर स्कूल में मध्याह्न भोजन करने 61 बच्चे हुए फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार
MP News

बच्चों को सिविल हॉस्पिटल सिरमौर में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। बता दें कि आज गणतंत्र दिवस का पर्व होने की वजह से जिलेभर के विद्यालयों में विशेष मध्यान्ह भोजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। विशेष मध्यान्ह भोजन के तहत पड़री स्कूल में भी बच्चों को भोजन में पूरी-सब्जी और लड्डू परोसा गया था। सिरमौर एस.डी.एम. ने बताया कि दूषित खाद्य पदार्थ का सैंपल लिया गया है। इसे जांच के लिए भी भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। इसमें जो भी दोषी होगा, उन पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आदित्य विश्वकर्मा

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज