Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

PM Modi आज देश को देंगे 10 नई Vande Bharat ट्रेन की सौगात चेक करें Routs के साथ पूरी जानकारी

Author Picture
Editor
Mar 12, 2024 9:26 AM IST

[inb_subtitle]

PM Modi आज देश को देंगे 10 नई Vande Bharat ट्रेन की सौगात चेक करें Routs के साथ पूरी जानकारी
— Vande Bharat

—Advertisement—

Vande Bharat Train : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार 12 मार्च को देश को 10 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात देने जा रहे हैं। पीएम मोदी आज 10 नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। आज के बाद अब देश में वंदे भारत ट्रेन की संख्या 50 से अधिक हो जाएगी। वर्तमान में 41 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 45 राष्ट्रव्यापी रेल मार्ग को कर कर रही हैं। वंदे भारत ट्रेनों का जाल 24 राज्यों के 256 जिलों तक पहुंच चुका है।

 वंदे भारत ट्रेनें दिल्ली-कटरा, दिल्ली-वाराणसी, मुंबई-अहमदाबाद, मैसूर-चेन्नई, कासरगोड-तिरुवनंतपुरम और अब, विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद सहित छह मार्गों पर चलेंगी।

कुछ रूट्स पर दो वन्दे भारत ट्रेन चल रही हैं. इसके पहले एक साथ पीएम मोदी ने दिसंबर 2023 में 6 एक्स्ट्रा वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन किया था। जो की कटरा से नई दिल्ली को जोड़ने वाली दूसरी ट्रेन थी। अमृतसर से दिल्ली, कोयंबटूर से बेंगलुरु, मैंगलोर से मडगांव, जालना से मुंबई और अयोध्या से दिल्ली शामिल हैं। दिल्ली और वाराणसी के बीच दूसरी ट्रेन का उद्घाटन भी दिसंबर 2023 में किया गया था।

इन 10 ट्रेनों को पीएम मोदी दिखाएँगे हरी झंडी

  • अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल
  • सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम
  • मैसूरु-डॉ. एमजीआर सेंट्रल (चेन्नई)
  • पटना-लखनऊ
  • न्यू जलपाईगुड़ी-पटना
  • पुरी-विशाखापत्तनम
  • लखनऊ-देहरादून
  • कालाबुरागी – सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु
  • रांची-वाराणसी
  • खजुराहो-दिल्ली (निजामुद्दीन)।

पीएम मोदी इन चार वंदे भारत ट्रेनों के विस्तार को भी दिखाएंगे हरी झंडी.

  • अहमदाबाद-जामनगर वंदे भारत अब द्वारका तक चलेगी.
  • अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला वंदे भारत अब चंडीगढ़ तक चलेगी.
  • गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत का अब  प्रयागराज तक आएगी.
  • तिरुवनंतपुरम- कासरगोड वंदे भारत अब  मंगलुरु तक जाएगी.
Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज