Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP NEWS :अमिलिहा में हुआ भीषण सड़क हादसा ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में 2 की मौत

Author Picture
Editor
Mar 13, 2024 10:25 AM IST

[inb_subtitle]

MP NEWS :अमिलिहा में हुआ भीषण सड़क हादसा ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में 2 की मौत
— MP NEWS Horrific road accident in Amiliha, 2 killed in collision between truck and pickup

—Advertisement—

उमरिया जिले के पाली थाना अंतर्गत घुनघुटी चौकी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे की खबर बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह 5:00 के आसपास टीवीसीएल प्लांट और साईं मंदिर के बीच में ट्रक और पिकअप की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी की मौके पर ही एक वाहन के ड्राइवर की मौत हो गई है वहीं दूसरे वाहन के ड्राइवर को मेडिकल कॉलेज शहडोल ले जाया गया है जहां पर दूसरे ड्राइवर की मौत की खबर भी आ रही है।

घटना की सूचना में मिलते ही चौकी घुनघुटी प्रभारी भूपेंद्र पंत ने अपनी टीम के साथ मौके पर मोर्चा संभाल लिया है। सड़क पर से दोनों वाहनों के समान और मलबे को हटाया जा रहा है। ताकि यातायात व्यवस्था निर्बाध रूप से चलती रहे।

बताया जा रहा है कि पिकअप परचून का सामान कटनी से पेंड्रा रोड पहुचाने के लिए निकला था वही ट्रक शहडोल से उमरिया की तरफ आ रहा था.

MP NEWS :अमिलिहा में हुआ भीषण सड़क हादसा ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में 2 की मौत
MP NEWS Horrific road accident in Amiliha, 2 killed in collision between truck and pickup
Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज