Shorts Videos WebStories search

रंग में भंग : बोलोरो पेड़ से टकराई 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

Sub Editor

रंग में भंग : बोलोरो पेड़ से टकराई 3 की मौत, 2 गंभीर घायल
whatsapp
  • होली की खुशियां मातम में बदली,पेड़ से टकराई अनियंत्रित बुलेरो कार,भीषण सड़क हादसे में
  • दमोह जिले के पटेरा के समीप हुआ सड़क हादसा…
  • दोस्तो के साथ होली का जश्न मनाकर लौट रहे थे घर..

जहा सब होली की खुशियां मना रहे थे। वही दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक तेजरफ्तार बुलेरो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिससे हाहाकार मच गया। हादसे में बुलेरो में सवार तीन लोगो की दर्दनाक मौत हो गई।

वही दो लोग गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम तेज रफ्तार बुलेरो कार पटेरा के समीप ही सड़क किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बुलेरो के परखच्चे उड़ गए वही घटना स्थल पर ही रघुवीर सिंह पिता चित्तर सिंह निवासी हरपालपुर की मौत हो गईं। वही दिलीप सिंह निवासी देवडोंगरा एवं थमम्न सिंह पिता चित्तर सिंह और रमाकांत पिता दामोदर तिवारी यह दोनों निवासी हरपालपुर के बताए जा रहे हैं।

जिन्हें पटेरा पुलिस ने रेस्क्यू कर 108 वाहन की मदद से गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया था। वही रास्ते मे रमाकांत तिवारी ने दम तोड़ दिया। वही एक अन्य घायल की भी मौत हो गई। जबकि दो इलाजरत घायलों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। वही मृतको को बापस जिला अस्पताल दमोह लाया गया। ड्यूटी डॉक्टर द्वारा चेकअप कर मृत घोषित कर दिया। तीनो के शव जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिए गए हैं। पुलिस पंचनामा कार्यवाही के उपरांत पीएम कराकर शवो को परिजनों के सुपर्द कर दिया जाएगा।

Khabarilal

यह भी पढ़ें : रंग में भंग : कार और बाइक की हुई भिडंत हादसे में बाइक चालक की मौत 

दमोह
Sub Editor

मैं पिछले 5 शाल से ज्यादा समय से Content Writing कर रहा हूँ। मैंने Bcom से Graduation किया है। मुझे Automobile और Tech मे ज्यादा इंट्रेस्ट है इसीलिए मैं इन पर लिखना ज्यादा पसंद करता हूँ।
error: RNVLive Content is protected !!